मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 22 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
InternationalNews

संरा घोषित आतंकियों का पाक सबसे बड़ा प्रश्रयदाता: भारत

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि पाकिस्तान, संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित आतंकवादियों का सबसे बड़ा प्रश्रयदाता है और उसे

WAf𝕏TGin🖨
संरा घोषित आतंकियों का पाक सबसे बड़ा प्रश्रयदाता: भारत

संयुक्त राष्ट्र,  भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि पाकिस्तान, संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित आतंकवादियों का सबसे बड़ा प्रश्रयदाता है और उसे एबटाबाद याद रखना चाहिए जहां अल- कायदा का सरगना ओसामा बिन लादेन कईं सालों तक छिपा रहा और अंतत: मारा गया।

संरा महासचिव एंतोनियो गुतारेस को पाकिस्तान के राजनयिक द्वारा एक डोजियर सौंपा गया था जिसके जवाब में भारत ने कड़ी प्रतिािया दी। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत टी एस तिरमूर्ति ने ट्वीट किया कि पाकिस्तान की ओर से दिया गया डोजियर झूठ का पुलिंदा है और उसकी कोईं विश्वसनीयता नहीं है। उन्होंने कहा, फर्जी दस्तावेज देना और झूठा कथानक गढ़ना पाकिस्तान के लिए नईं बात नहीं है। वह संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित आतंकवादियों का सबसे बड़ा प्रश्रयदाता है। उसे एबटाबाद याद रखना चाहिए।

संयुक्त राष्ट्र में इस्लामाबाद के राजनयिक मुनीर अकरम ने गुतारेस से भेंट कर उन्हें पाकिस्तान सरकार की ओर से एक डोजियर सौंपा था और आरोप लगाया था भारत उनके देश में आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है।