मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 3 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
InternationalNews

ब्रेक्जिट समझौता नकारने का बिल पारित

ब्रिटेन में यूरोपीय यूनियन (ईयू) के साथ हुए ब्रेक्जिट समझौते को नकारने वाले विवादित विधेयक को हाउस ऑफ कॉमंस ने पारित कर दिया है। अब यह विधेयक संसद के उच्च

WAf𝕏TGin✉🖨
ब्रेक्जिट समझौता नकारने का बिल पारित

लंदन । ब्रिटेन में यूरोपीय यूनियन (ईयू) के साथ हुए ब्रेक्जिट समझौते को नकारने वाले विवादित विधेयक को हाउस ऑफ कॉमंस ने पारित कर दिया है।

अब यह विधेयक संसद के उच्च सदन हाउस ऑफ लॉर्ड्स में जाएगा। इस विधेयक के कानून का रूप लेने पर ब्रिटेन अपनी मर्जी के मुताबिक व्यापार समझौते और अन्य कदम उठा सकेगा।

ईयू का उसके फैसलों में कोई दखल नहीं रहेगा। ब्रिटिश संसद के ताजा फैसले से ब्रिटेन और बाकी यूरोप के सदियों पुराने संबंधों में दरार आ गई है।

इसका असर आने वाले समय में और ज्यादा विकृत रूप में दिखाई दे सकता है। सत्ता पक्ष, विपक्ष और ईयू से उठ रहे तीखे विरोध के बीच प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने मंगलवार को हाउस ऑफ कॉमंस से इंटर्नल मार्केट बिल पारित करा लिया।