मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 17 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

मुख्यमंत्री उदयपुर को देंगे 300 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात

नगर निगम के सुखाड़िया रंगमंच सभागार में होगा भव्य आयोजन

मुख्य बिंदु
  • उदयपुर, मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा उदयपुर प्रवास के दूसरे दिन रविवार को नगर निगम के सुखाड़िया रंगमंच सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिले को करीब 300 करोड़ रुपये की लागत के विकास कार्यों की सौगात देंगे।
  • कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाएगा, जिससे जिले में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होने के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, जनजाति क्षेत्र एवं ग्रामीण विकास को नई गति मिलेगी।
  • जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने बताया कि सुखाड़िया रंगमंच सभागार में रविवार दोपहर 12 बजे प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री 47.
  • 48 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुए 21 विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे।
  • 04 करोड़ रुपये की लागत वाले 435 नए विकास कार्यों का शिलान्यास भी करेंगे।
  • कार्यक्रम में जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी , सांसदगण, विधायक गण, स्थानीय जनप्रतिनिधि, सभी वरिष्ठ अधिकारीगण तथा आमजन उपस्थित रहेंगे।
WAf𝕏TGin🖨
मुख्यमंत्री उदयपुर को देंगे 300 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात

उदयपुर, मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा उदयपुर प्रवास के दूसरे दिन रविवार को नगर निगम के सुखाड़िया रंगमंच सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिले को करीब 300 करोड़ रुपये की लागत के विकास कार्यों की सौगात देंगे। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाएगा, जिससे जिले में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होने के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, जनजाति क्षेत्र एवं ग्रामीण विकास को नई गति मिलेगी।

जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने बताया कि सुखाड़िया रंगमंच सभागार में रविवार दोपहर 12 बजे प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री 47.48 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुए 21 विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे।

साथ ही 252.04 करोड़ रुपये की लागत वाले 435 नए विकास कार्यों का शिलान्यास भी करेंगे। कार्यक्रम में जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी , सांसदगण, विधायक गण, स्थानीय जनप्रतिनिधि, सभी वरिष्ठ अधिकारीगण तथा आमजन उपस्थित रहेंगे।

मुख्यमंत्री रविवार को विविध कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत उदयपुर दौरे के दूसरे दिन 2 अगस्त को मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा बीड़ा गांव में प्रातः भ्रमण के बाद पुनः उदयपुर पहुंचेंगे।

राजस्थान कृषि महाविद्यालय में आरक्षित कार्यक्रम के पश्चात सुबह 10.15 बजे नारी शक्ति रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे।

इसके बाद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय सभागार में सुबह 10.30 बजे से 12 बजे तक नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान के राज्य स्तरीय समारोह में शिरकत कर युवाओं से संवाद करेंगे।

दोपहर 12.15 बजे नगर निगम सभागार पहुंच कर विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इसके पश्चात राजसमंद पहुंच कर वहां विविध आयोजनों में भाग लेंगे।

वहां से शाम 4.35 बजे राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय सभागार में पहुंचकर राजस्थान अनुसूचित जनजाति परामर्शदात्री समिति की बैठक लेंगे। शाम 5.45 बजे इसी सभागार में उदयपुर संभाग एवं सिरोही जिलों के कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षकों की भी बैठक लेंगे।

मुख्यमंत्री देर शाम 7.45 बजे डबोक एयरपोर्ट से विशेष विमान द्वारा जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।