मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 16 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

गुरु का संकल्प: हजारों विद्यार्थियों को निःशुल्क कोचिंग देकर भविष्य संवार रहे हैं राहुल मेघवाल

मुख्य बिंदु
  • गुरु जीवन का वह आधार होता है जो केवल ज्ञान ही नहीं देता, बल्कि विद्यार्थियों के भविष्य को दिशा भी देता है।
  • गुरु पूर्णिमा के अवसर पर ऐसे ही शिक्षक राहुल मेघवाल की पहल प्रेरणा का विषय बनी हुई है।
  • वे उदयपुर में ज्ञान ज्योति निःशुल्क कोचिंग संस्थान के माध्यम से प्रतिदिन हजारों विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी करवा रहे हैं।
  • राहुल मेघवाल ने बताया कि वे स्वयं ऐसे परिवार से आते हैं, जहां आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ा।
  • इसी अनुभव ने उन्हें यह महसूस कराया कि अनेक प्रतिभाशाली विद्यार्थी केवल आर्थिक अभाव के कारण अपने सपनों को पूरा नहीं कर पाते।
  • इसी सोच के साथ उन्होंने ज्ञान ज्योति निःशुल्क कोचिंग संस्थान की स्थापना की, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को बिना किसी शुल्क के मार्गदर्शन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।
WAf𝕏TGin🖨
गुरु का संकल्प: हजारों विद्यार्थियों को निःशुल्क कोचिंग देकर भविष्य संवार रहे हैं राहुल मेघवाल

उदयपुर। गुरु जीवन का वह आधार होता है जो केवल ज्ञान ही नहीं देता, बल्कि विद्यार्थियों के भविष्य को दिशा भी देता है। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर ऐसे ही शिक्षक राहुल मेघवाल की पहल प्रेरणा का विषय बनी हुई है। वे उदयपुर में ज्ञान ज्योति निःशुल्क कोचिंग संस्थान के माध्यम से प्रतिदिन हजारों विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी करवा रहे हैं।

राहुल मेघवाल ने बताया कि वे स्वयं ऐसे परिवार से आते हैं, जहां आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ा। इसी अनुभव ने उन्हें यह महसूस कराया कि अनेक प्रतिभाशाली विद्यार्थी केवल आर्थिक अभाव के कारण अपने सपनों को पूरा नहीं कर पाते।

इसी सोच के साथ उन्होंने ज्ञान ज्योति निःशुल्क कोचिंग संस्थान की स्थापना की, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को बिना किसी शुल्क के मार्गदर्शन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।

आज इस पहल से हजारों विद्यार्थी लाभान्वित हो चुके हैं।

हर घर से निकले सरकारी कर्मचारी राहुल मेघवाल का लक्ष्य है कि हर गांव और हर शहर से अधिक से अधिक युवा सरकारी सेवाओं में चयनित हों। उन्होंने बताया कि संस्थान का सपना है—"हर घर से सरकारी नौकरी"।

ज्ञान ज्योति निःशुल्क कोचिंग से अब तक अनेक विद्यार्थियों का चयन सरकारी शिक्षक, पुलिस कांस्टेबल, पटवारी, ग्राम विकास अधिकारी सहित विभिन्न सरकारी विभागों में हो चुका है।

शिक्षकों की निःस्वार्थ सेवा ज्ञान ज्योति निःशुल्क कोचिंग संस्थान में सभी शिक्षक पूरी निष्ठा के साथ निःशुल्क सेवाएं प्रदान करते हैं। इनमें संगीता मेघवाल, जीवन, गौरव, डॉ. नरेश पालीवाल, धीरज सहित अन्य शिक्षक शामिल हैं, जो विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहयोग दे रहे हैं।

नियमित प्रेरक सत्र भी आयोजित संस्थान में विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ाने और उन्हें लक्ष्य के प्रति प्रेरित करने के लिए समय-समय पर मोटिवेशन कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। इन कार्यक्रमों में सिद्धार्थ देवल, सुशील आर्य, नवीन अग्रवाल, प्रवीण श्रीमाली, जयश्री अरुण और निर्मल अग्रवाल जैसे मोटिवेशन विशेषज्ञ विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हैं।

राहुल मेघवाल का मानना है कि शिक्षा केवल रोजगार का माध्यम नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के निर्माण का सबसे सशक्त आधार है। यही सोच ज्ञान ज्योति निःशुल्क कोचिंग संस्थान को हजारों विद्यार्थियों के लिए आशा और सफलता का केंद्र बना रही है।