मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

संत डॉ मुक्ति सागर सुरेश्वर महाराज ने किया सांसद स्वदेशी मेले के कार्यालय का शुभारंभ 

मुख्य बिंदु
  • 2 से 5 अक्टूबर तक उदयपुर में आयोजित होने वाले सांसद स्वदेशी मेला कार्यालय का शुभारंभ पूज्य संत डॉ मुक्ति सागर सुरेश्वर जी महाराज के सानिध्य में हुआ।
  • मेला संयोजक मनोज जोशी ने बताया कि प्रातः 8 बजे संत श्री के स्वस्ति पाठ एवं मंगल श्लोकों के उच्चारण के साथ माननीय सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने कार्यालय की पूजा की तथा कार्यालय प्रभारी बृजमोहन भाटी से उनके कार्य को जाना।
  • इससे पूर्व कार्यालय का मंगलबंधन पूज्य संतश्री के आशीर्वाद से गांठ खोल कर उदयपुर सांसद डॉ मन्नालाल रावत के कर कमलों से संपन्न हुआ।
  • इस अवसर पर बड़ी संख्या में उद्यमी बंधु, महिला उद्यमी एवं समाजजन उपस्थित थे।
  • जोशी ने बताया कि कार्यालय शुभारंभ के साथ ही सांसद स्वदेशी मेले की तैयारियां शुरु हो गई है।
  • मेले में स्वदेशी उत्पाद के 300 से ज्यादा स्टॉल लगाए जाएंगे।
WAf𝕏TGin✉🖨
संत डॉ मुक्ति सागर सुरेश्वर महाराज ने किया सांसद स्वदेशी मेले के कार्यालय का शुभारंभ 

उदयपुर। 2 से 5 अक्टूबर तक उदयपुर में आयोजित होने वाले सांसद स्वदेशी मेला कार्यालय का शुभारंभ पूज्य संत डॉ मुक्ति सागर सुरेश्वर जी महाराज के सानिध्य में हुआ।

मेला संयोजक मनोज जोशी ने बताया कि प्रातः 8 बजे संत श्री के स्वस्ति पाठ एवं मंगल श्लोकों के उच्चारण के साथ माननीय सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने कार्यालय की पूजा की तथा कार्यालय प्रभारी बृजमोहन भाटी से उनके कार्य को जाना।

इससे पूर्व कार्यालय का मंगलबंधन पूज्य संतश्री के आशीर्वाद से गांठ खोल कर उदयपुर सांसद डॉ मन्नालाल रावत के कर कमलों से संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उद्यमी बंधु, महिला उद्यमी एवं समाजजन उपस्थित थे।

जोशी ने बताया कि कार्यालय शुभारंभ के साथ ही सांसद स्वदेशी मेले की तैयारियां शुरु हो गई है। मेले में स्वदेशी उत्पाद के 300 से ज्यादा स्टॉल लगाए जाएंगे।

स्वदेश में बनने वाले उत्पादों के बारे में लोगों को जानकारी मिले तथा इन उत्पादों की खरीदारी बढे इस उद्देश्य के साथ इस मेले का आयोजन किया जा रहा है।