मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

भगवान जगन्नाथ का एक सेंटीमीटर स्वर्ण-रजत रथ विश्व रिकॉर्ड में दर्ज, राजस्थान जीके का भी बना हिस्सा

मुख्य बिंदु
  • उदयपुर के विश्व रिकॉर्ड होल्डर एवं सूक्ष्म शिल्पकार डॉ.
  • इकबाल सक्का द्वारा निर्मित भगवान जगन्नाथ का एक सेंटीमीटर आकार का स्वर्ण-रजत रथ, मंदिर, भगवान जगन्नाथ की प्रतिमा, 'ॐ' अंकित पताका और घोड़े की सूक्ष्म कलाकृति को होप इंटरनेशनल वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है।
  • यह कलाकृति पुरी (ओडिशा) में भगवान जगन्नाथ को समर्पित की गई थी।
  • सक्का ने बताया कि विश्व रिकॉर्ड में शामिल होने के साथ ही यह उपलब्धि राजस्थान करंट अफेयर्स और राजस्थान जीके का भी हिस्सा बन गई है।
  • हाल ही में आयोजित एक प्रतियोगी परीक्षा में प्रश्न पूछा गया कि "राजस्थान के किस शिल्पी ने एक सेंटीमीटर आकार का स्वर्ण-रजत भगवान जगन्नाथ रथ निर्मित किया है?
  • " उन्होंने बताया कि होप इंटरनेशनल वर्ल्ड रिकॉर्ड के भारतीय फाउंडेशन के चीफ एडिटर डॉ.
WAf𝕏TGin✉🖨
भगवान जगन्नाथ का एक सेंटीमीटर स्वर्ण-रजत रथ विश्व रिकॉर्ड में दर्ज, राजस्थान जीके का भी बना हिस्सा

 

उदयपुर। उदयपुर के विश्व रिकॉर्ड होल्डर एवं सूक्ष्म शिल्पकार डॉ. इकबाल सक्का द्वारा निर्मित भगवान जगन्नाथ का एक सेंटीमीटर आकार का स्वर्ण-रजत रथ, मंदिर, भगवान जगन्नाथ की प्रतिमा, 'ॐ' अंकित पताका और घोड़े की सूक्ष्म कलाकृति को होप इंटरनेशनल वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। यह कलाकृति पुरी (ओडिशा) में भगवान जगन्नाथ को समर्पित की गई थी।

डॉ. सक्का ने बताया कि विश्व रिकॉर्ड में शामिल होने के साथ ही यह उपलब्धि राजस्थान करंट अफेयर्स और राजस्थान जीके का भी हिस्सा बन गई है। हाल ही में आयोजित एक प्रतियोगी परीक्षा में प्रश्न पूछा गया कि "राजस्थान के किस शिल्पी ने एक सेंटीमीटर आकार का स्वर्ण-रजत भगवान जगन्नाथ रथ निर्मित किया है?"

उन्होंने बताया कि होप इंटरनेशनल वर्ल्ड रिकॉर्ड के भारतीय फाउंडेशन के चीफ एडिटर डॉ. अहमद शेख ने इस अद्वितीय सूक्ष्म कलाकृति को विश्व की सबसे छोटी कलाकृतियों में शामिल करते हुए प्रमाण-पत्र और गोल्ड मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।

डॉ. इकबाल सक्का ने इस सम्मान को उदयपुर और राजस्थान की समृद्ध कला एवं शिल्प परंपरा के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि इस तरह की उपलब्धियां प्रदेश के कलाकारों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने का कार्य करती हैं।