मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 16 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

राजस्थान विधानसभाध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने त्रिपुरा विधानसभा स्पीकर एवं वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों से की शिष्टाचार भेंट

मुख्य बिंदु
  • राजस्थान विधानसभाध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने त्रिपुरा प्रवास के दौरान शनिवार को त्रिपुरा विधानसभा के स्पीकर राम पादा जमातिया, उपाध्यक्ष राम प्रसाद पाल तथा मुख्य सचेतक कल्याणी साहा रॉय से शिष्टाचार भेंट कर संसदीय परंपराओं, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा दोनों राज्यों के मध्य आपसी सहयोग के विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा की।
  • शिष्टाचार भेंट सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई।
  • बैठक के दौरान स्पीकर देवनानी ने राजस्थान विधानसभा के गौरवशाली संसदीय इतिहास, नवाचारों एवं जनहित आधारित विधायी कार्यप्रणाली की जानकारी साझा की।
  • उन्होंने राजस्थान विधानसभा में किए गए विभिन्न नवाचारों एवं जनोन्मुखी पहलों की भी जानकारी साझा की।
  • उन्होंने कहा कि विभिन्न विधानसभाओं के बीच संवाद, अनुभवों का आदान-प्रदान तथा श्रेष्ठ संसदीय परंपराओं का साझा होना लोकतांत्रिक संस्थाओं को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
WAf𝕏TGin🖨
राजस्थान विधानसभाध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने त्रिपुरा विधानसभा स्पीकर एवं वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों से की शिष्टाचार भेंट

अगरतला/जयपुर । राजस्थान विधानसभाध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने त्रिपुरा प्रवास के दौरान शनिवार को त्रिपुरा विधानसभा के स्पीकर राम पादा जमातिया, उपाध्यक्ष राम प्रसाद पाल तथा मुख्य सचेतक कल्याणी साहा रॉय से शिष्टाचार भेंट कर संसदीय परंपराओं, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा दोनों राज्यों के मध्य आपसी सहयोग के विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा की। शिष्टाचार भेंट सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई।

बैठक के दौरान स्पीकर देवनानी ने राजस्थान विधानसभा के गौरवशाली संसदीय इतिहास, नवाचारों एवं जनहित आधारित विधायी कार्यप्रणाली की जानकारी साझा की। उन्होंने राजस्थान विधानसभा में किए गए विभिन्न नवाचारों एवं जनोन्मुखी पहलों की भी जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि विभिन्न विधानसभाओं के बीच संवाद, अनुभवों का आदान-प्रदान तथा श्रेष्ठ संसदीय परंपराओं का साझा होना लोकतांत्रिक संस्थाओं को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

त्रिपुरा विधानसभाध्यक्ष राम पादा जमातिया ने देवनानी का स्वागत करते हुए दोनों विधानसभाओं के बीच निरंतर सहयोग और अनुभवों के आदान-प्रदान को लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उपयोगी बताया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष राम प्रसाद पाल एवं मुख्य सचेतक कल्याणी साहा रॉय ने भी संसदीय कार्यों से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए।

सभी जनप्रतिनिधियों ने लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने तथा राज्यों के मध्य संसदीय सहयोग को और अधिक प्रगाढ़ बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।