मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

“सभी को साथ लेकर चलना मेरी सबसे बड़ी प्राथमिकता है”—रघुवीर सिंह मीणा

“कांग्रेस को एकजुट रखना हम सबकी जिम्मेदारी है”—कचरू लाल चौधरी

मुख्य बिंदु
  • संगठन सृजन अभियान के तहत नव-नियुक्त उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा ने आज विधिवत रूप से पदभार संभाला।
  • सुबह 11:15 बजे सूरजपोल स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में पूजा-अर्चना के बाद निवर्तमान अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी ने मीणा को पदभार सौंपा।
  • पदभार ग्रहण के बाद आयोजित समारोह में मीणा ने कहा कि— “यह जिम्मेदारी सिर्फ मुझे नहीं, बल्कि हम सभी कांग्रेसजनों को सौंपा गया विश्वास है।
  • शीर्ष नेतृत्व ने संदेश दिया है कि पार्टी के निर्णय के बाद हम सब एक ही जाजम पर बैठकर एकजुट होकर काम करें।
  • ” अपने राजनीतिक सफर को याद करते हुए उन्होंने कहा— “सरपंच से शुरुआत करके विधायक, मंत्री, युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष, पीसीसी उपाध्यक्ष, सांसद और एआईसीसी की सर्वोच्च कमेटी CWC तक पहुंचना मेरे लिए सौभाग्य रहा है।
  • अब शीर्ष नेतृत्व ने मुझे उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष बनाकर फिर विश्वास जताया है।
WAf𝕏TGin🖨
“सभी को साथ लेकर चलना मेरी सबसे बड़ी प्राथमिकता है”—रघुवीर सिंह मीणा
1 / 2

उदयपुर। संगठन सृजन अभियान के तहत नव-नियुक्त उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा ने आज विधिवत रूप से पदभार संभाला। सुबह 11:15 बजे सूरजपोल स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में पूजा-अर्चना के बाद निवर्तमान अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी ने मीणा को पदभार सौंपा।


पदभार ग्रहण के बाद आयोजित समारोह में मीणा ने कहा कि—
“यह जिम्मेदारी सिर्फ मुझे नहीं, बल्कि हम सभी कांग्रेसजनों को सौंपा गया विश्वास है। शीर्ष नेतृत्व ने संदेश दिया है कि पार्टी के निर्णय के बाद हम सब एक ही जाजम पर बैठकर एकजुट होकर काम करें।”

अपने राजनीतिक सफर को याद करते हुए उन्होंने कहा—
“सरपंच से शुरुआत करके विधायक, मंत्री, युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष, पीसीसी उपाध्यक्ष, सांसद और एआईसीसी की सर्वोच्च कमेटी CWC तक पहुंचना मेरे लिए सौभाग्य रहा है। अब शीर्ष नेतृत्व ने मुझे उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष बनाकर फिर विश्वास जताया है। हमारा लक्ष्य संगठन को मजबूत करना और आने वाले निकाय व पंचायत चुनावों में भाजपा का सफाया करना है।”

पूर्व अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी ने भी एकजुटता पर जोर देते हुए कहा—
“नेतृत्व ने सामूहिक सहमति से रघुवीर सिंह मीणा को यह दायित्व दिया है। अब हमारी जिम्मेदारी है कि हम सब एक होकर कांग्रेस को मजबूत करें।”

कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पूर्व मंत्रियों, पूर्व विधायकों, विभिन्न ब्लॉकों के अध्यक्षों, नगर पालिका प्रमुखों, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम संचालन गजेंद्र कोठारी ने किया और धन्यवाद ज्ञापन लक्ष्मीनारायण पंड्या ने किया।