मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

असम के राज्यपाल कटारिया ने किया विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ

मुख्य बिंदु
  • असम के राज्यपाल श्री गुलाबचंद कटारिया ने शुक्रवार को शहर के रसिकलाल एम.
  • धारीवाल पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।
  • शुभारंभ पश्चात उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विद्यार्थियों द्वारा बनाए गये प्रोजेक्ट्स की जानकारी लेकर उनकी हौसलाफजाई की।
  • इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री कटारिया ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से विद्यार्थियों की प्रतिभाओं का हुनर निखरता है और विद्यार्थियों में आत्मविश्वास की वृद्धि होती है।
  • उन्हांने अपने विद्यार्थी जीवन के कुछ अनुभव साझा किए और अपने प्रेरक शब्दों द्वारा अमूल्य धरती की रक्षा करने का संदेश देते हुए कहा कि मनुष्य जीवन अनमोल है इसलिए इस जीवन में प्रत्येक मनुष्य को एक पेड़ लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए।
  • इस अवसर पर उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
WAf𝕏TGin✉🖨
असम के राज्यपाल कटारिया ने किया विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ

उदयपुर। असम के राज्यपाल श्री गुलाबचंद कटारिया ने शुक्रवार को शहर के रसिकलाल एम. धारीवाल पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।

शुभारंभ पश्चात उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विद्यार्थियों द्वारा बनाए गये प्रोजेक्ट्स की जानकारी लेकर उनकी हौसलाफजाई की।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री कटारिया ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से विद्यार्थियों की प्रतिभाओं का हुनर निखरता है और विद्यार्थियों में आत्मविश्वास की वृद्धि होती है।

उन्हांने अपने विद्यार्थी जीवन के कुछ अनुभव साझा किए और अपने प्रेरक शब्दों द्वारा अमूल्य धरती की रक्षा करने का संदेश देते हुए कहा कि मनुष्य जीवन अनमोल है इसलिए इस जीवन में प्रत्येक मनुष्य को एक पेड़ लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए।

इस अवसर पर उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस कार्यक्रम में विद्यालय की प्रबन्धन समिति के प्रतिनिधि राज लोढा, डॉ गजेन्द्र भंसाली, शेलेन्द्र लोढा, राजीव सुराना, विकास सुराना, चैतन्य कोचर और अनिल कोठारी व प्राचार्या महोदया डॉ.हेमा छाबडा ने मुख्य अतिथि का उपरणा पहनाकर स्वागत-अभिनन्दन किया। तत्पश्चात विद्यार्थियों ने विद्यालय प्रांगण के आस-पास कई पौधे रोपित किये। अंत में विद्यालय प्राचार्या ने सभी आभार व्यक्त किया।