GMCH STORIES

अनिल जान्दू बने भाजपा किसान मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी

( Read 199116 Times)

13 Feb 24
Share |
Print This Page

अनिल जान्दू बने भाजपा किसान मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी

हनुमानगढ़। भाजपा के इस राष्ट्रव्यापी अभियान ग्राम परिक्रमा यात्रा को सफल बनाने के लिए किसान मोर्चा ने प्रदेश व जिला स्तर पर समितियां गठित कर दी हैं। राज्य में भी छह सदस्यीय प्रदेश समिति बनाई गई है वहीं जिलों की जिला समिति में कुल आठ सदस्य लिए गए है। प्रदेश भाजपा कार्यालय से जारी सूची के अनुसार हनुमानगढ़ जिला स्तरीय समिति में जिला संयोजक सुनील बेनीवाल, सहसंयोजक भगवान सिंह खुडी, रणजीत सिंह बराड़, राधाकृष्ण पूनियां, रवि गिल और रामस्वरूप महला, जिला मीडिया प्रभारी अनिल जान्दू और सोशल मीडिया प्रभारी सुभाष ढाका को आठ सदस्यीय समिति में सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like