मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 16 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

डी पी एस उदयपुर के आर्यन शर्मा बने सबसे कम उम्र के पैरा बैडमिंटन सीनियर नेशनल चैंपियन

मुख्य बिंदु
  • डीपीएस उदयपुर के 16 वर्षीय छात्र आर्यन शर्मा ने हैदराबाद में 6 से 10 मार्च 2026 तक आयोजित 7वीं पैरा सीनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप की SL-4 सीनियर कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय खिताब अपने नाम कर लिया है।
  • इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर से लगभग 600 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
  • मात्र 16 वर्ष की आयु में आर्यन अपनी सीनियर कैटेगरी के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी रहे।
  • नॉक-आउट प्रणाली में आयोजित इस चैंपियनशिप में आर्यन ने क्वालीफाइंग राउंड से लेकर फाइनल तक लगातार अपने सभी 7 मुकाबले जीतकर यह बड़ी उपलब्धि हासिल की।
  • सेमीफाइनल में उन्होंने विश्व रैंकिंग में नंबर-4 तथा भारत के नंबर-2 खिलाड़ी सूर्यकांत यादव को सीधे सेटों में 21-13, 21-17 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
  • इससे पहले प्री-क्वार्टर फाइनल में आर्यन ने पूर्व ओलंपियन तरुण ढिल्लो को कड़े मुकाबले में 19-21, 21-16, 21-14 से हराकर बड़ा उलटफेर किया था।
WAf𝕏TGin🖨
डी पी एस उदयपुर के आर्यन शर्मा बने सबसे कम उम्र के पैरा बैडमिंटन सीनियर नेशनल चैंपियन

डीपीएस उदयपुर के 16 वर्षीय छात्र आर्यन शर्मा ने हैदराबाद में 6 से 10 मार्च 2026 तक आयोजित 7वीं पैरा सीनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप की SL-4 सीनियर कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय खिताब अपने नाम कर लिया है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर से लगभग 600 खिलाड़ियों ने भाग लिया। मात्र 16 वर्ष की आयु में आर्यन अपनी सीनियर कैटेगरी के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी रहे।

नॉक-आउट प्रणाली में आयोजित इस चैंपियनशिप में आर्यन ने क्वालीफाइंग राउंड से लेकर फाइनल तक लगातार अपने सभी 7 मुकाबले जीतकर यह बड़ी उपलब्धि हासिल की। सेमीफाइनल में उन्होंने विश्व रैंकिंग में नंबर-4 तथा भारत के नंबर-2 खिलाड़ी सूर्यकांत यादव को सीधे सेटों में 21-13, 21-17 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।

इससे पहले प्री-क्वार्टर फाइनल में आर्यन ने पूर्व ओलंपियन तरुण ढिल्लो को कड़े मुकाबले में 19-21, 21-16, 21-14 से हराकर बड़ा उलटफेर किया था।

फाइनल मुकाबले में आर्यन  शर्मा को विजेता घोषित किया गया |

उल्लेखनीय है कि आर्यन ने पिछले वर्ष सितंबर माह में लखनऊ में आयोजित जूनियर एवं सब-जूनियर पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप में भी जूनियर और सब-जूनियर दोनों कैटेगरी में स्वर्ण पदक हासिल किया था।

इस प्रकार आर्यन शर्मा एक ही वर्ष में जूनियर, सब-जूनियर और सीनियर तीनों कैटेगरी में स्वर्ण पदक जीतने वाले देश के सबसे कम उम्र के प्रथम पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी बन गए हैं।

यह उपलब्धि न केवल उदयपुर बल्कि पूरे राजस्थान और देश के लिए गर्व का विषय है।

आर्यन की इस शानदार उपलब्धि पर प्रो. वाइस चेयरमैन गोविंद अग्रवाल, प्राचार्य संजय नरवरिया तथा उप-प्राचार्य राजेश धाभाई ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी एवं अभिभावकों को छात्र के उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएँ दी।