मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

डी पी एस, उदयपुर के रेयांश और रितिशा बने नेशनल अचीवर

मुख्य बिंदु
  • दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर की कक्षा आठवीं के अत्यंत प्रतिभावान और होनहार छात्र रेयांश जैन यूनिफाइड काउंसिल के यूआईएमओ में तीसरी अंतरराष्ट्रीय रैंक, यूआईसीओ में छठी अंतरराष्ट्रीय रैंक और एनएसटीएसई में बीसवीं अंतरराष्ट्रीय रैंक हासिल कर अपने विद्यालय के एक मात्र ऐसे विद्यार्थी बने हैं, जिन्होंने सभी में यूनिफाइड नेशनल अचीवर (टॉप-२५) बनने का गौरव प्राप्त किया है, जिसके लिए उन्हें यूनिफाइड काउंसिल की ओर से टैबल पी.
  • , एवं गोल्डमैडलऑफ़एक्स्सिलेंस से सम्मानित किया जाएगा।
  • इसी क्रम में, कक्षा आठवीं की रितिशा जैन ने यूआईएमओ में नवीं अंतरराष्ट्रीय रैंक और यूआईसीओ में बाइसवीं अंतरराष्ट्रीय रैंक हासिल कर अपने विद्यालय का मान बढ़ाया है।
  • जिसके लिए रितिशा को यूनिफाइड काउंसिल की ओरसे 1500 रु नकद पुरस्कार एवंगोल्डमैडलऑफ़एक्स्सिलेंस से सम्मानित किया जाएगा।
WAf𝕏TGin🖨
डी पी एस, उदयपुर के रेयांश और रितिशा बने नेशनल अचीवर

दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर की कक्षा आठवीं के अत्यंत प्रतिभावान और होनहार छात्र रेयांश जैन यूनिफाइड काउंसिल के यूआईएमओ में तीसरी अंतरराष्ट्रीय रैंक, यूआईसीओ में छठी अंतरराष्ट्रीय रैंक और एनएसटीएसई में बीसवीं अंतरराष्ट्रीय रैंक हासिल कर अपने विद्यालय के एक मात्र ऐसे विद्यार्थी बने हैं, जिन्होंने सभी में यूनिफाइड नेशनल अचीवर (टॉप-२५) बनने का गौरव प्राप्त किया है, जिसके लिए उन्हें यूनिफाइड काउंसिल की ओर से टैबल पी.सी., एवं गोल्डमैडलऑफ़एक्स्सिलेंस से सम्मानित किया जाएगा।

इसी क्रम में, कक्षा आठवीं की रितिशा जैन ने यूआईएमओ में नवीं अंतरराष्ट्रीय रैंक और यूआईसीओ में बाइसवीं अंतरराष्ट्रीय रैंक हासिल कर अपने विद्यालय का मान बढ़ाया है। जिसके लिए रितिशा को यूनिफाइड काउंसिल की ओरसे 1500 रु नकद पुरस्कार एवंगोल्डमैडलऑफ़एक्स्सिलेंस से सम्मानित किया जाएगा।

प्रो. वाइस चेयरमैन गोविंद अग्रवालने बताया कि ये दोनों ही परिश्रमी छात्र विद्यालय के चमकते सितारे हैं जो शिक्षा के प्रति प्रारंभ से ही लगन व समर्पण रखते हैं। ये प्रत्येक परीक्षा में अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन कर सर्वश्रेष्ठ परिणाम प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित करते हैं।

विद्यार्थियों की इन शानदार उपलब्धियों पर प्रो. वाइस चेयरमैन गोविंद अग्रवाल, प्राचार्य संजय नरवरिया तथा उप प्राचार्य राजेश धाभाई ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए छात्रों को बधाई दी व उनके अभिभावकों को बच्चों के उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएँ दीं।