मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Chittor News

सांसद जोशी ने फिलीपिंस में फसें भारतीय छात्रों को भारत लाने के लिये विदेश मंत्री से की मांग

चित्तौडगढ सांसद सी. पी. जोशी ने नई दिल्ली में केन्द्रीय विदेश मंत्री श्री एस.

मुख्य बिंदु
  • नई दिल्ली :- चित्तौडगढ सांसद सी.
  • जोशी ने नई दिल्ली में केन्द्रीय विदेश मंत्री श्री एस.
  • जयशंकर से फिलीपिंस में फंसे भारतीय छात्रों को सुरक्षित भारत लाये जाने का आग्रह किया।
  • सांसद जोशी ने विदेश मंत्री श्री एस.
  • जयशंकर को बताया की जानकारी के अनुसार देश भर के लगभग 1500 से अधिक छात्र फिलीपिंस की राजधानी मनीला, मकाटी सहित अन्य शहरों में फसें हुये हैं।
  • उन छात्रों में से 200 से अधिक छात्र राजस्थान राज्य के हैं।
WAf𝕏TGin✉🖨
सांसद जोशी ने फिलीपिंस में फसें भारतीय छात्रों को भारत लाने के लिये विदेश मंत्री से की मांग

नई दिल्ली :- चित्तौडगढ सांसद सी.पी.जोशी ने नई दिल्ली में केन्द्रीय विदेश मंत्री श्री एस.जयशंकर से फिलीपिंस में फंसे भारतीय छात्रों को सुरक्षित भारत लाये जाने का आग्रह किया।

सांसद जोशी ने विदेश मंत्री श्री एस.जयशंकर को बताया की जानकारी के अनुसार देश भर के लगभग 1500 से अधिक छात्र फिलीपिंस की राजधानी मनीला, मकाटी सहित अन्य शहरों में फसें हुये हैं।

उन छात्रों में से 200 से अधिक छात्र राजस्थान राज्य के हैं। ये छात्र वहॉ पर Medical की पढाई कर रहे थे।

वहॉ की सरकार ने उन्हे अपने वतन जाने के निर्देश दे दिये हैं तथा ये छात्र भी अपने देश आने को तैयार है।

फिलीपिंस से भारत की हवाई सेवाऐं बन्द हो जाने से उनके भारत आने का रास्ता बन्द हो चुका है, हवाई सेवाओं के बन्द हो जाने के कारण उनको अपने देश भारत आने में कठीनाईयों का सामना करना पड़ रहा है, कई छात्र Airport पर फसें हुये है।

इस संबध सांसद जोशी ने विदेश मंत्री से आग्रह किया की छात्रों की समस्या तथा उनके परिजनों की चिन्ता को ध्यान में रखते हुये उनकी समुचित मेडीकल जांच करवाते हुये उनको भारत लाये जाने की व्यवस्था करवायी जाये।