मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Chittor News

चित्तौडगढ सेवा संस्थान द्वारा मकर सक्रांति पर निशुल्क खिचडा वितरण

चित्तौडगढ सेवा संस्थान द्वारा मकर सक्रांति के उपलक्ष में निशुल्क खिचडा वितरण एवं ऊनी वस्त्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। संस्थान के

WAf𝕏TGin✉🖨
चित्तौडगढ सेवा संस्थान द्वारा मकर सक्रांति पर निशुल्क खिचडा वितरण

चित्तौडगढ | चित्तौडगढ सेवा संस्थान द्वारा मकर सक्रांति के उपलक्ष में निशुल्क खिचडा वितरण एवं ऊनी वस्त्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

संस्थान के सदस्य शांतिलाल भराडिया ने बताया कि १५ जनवरी को सुभाष चौक पर प्रातः १०.०० बजे से चित्तौडगढ सेवा संस्थान द्वारा खिचडा एवं ऊनी वस्त्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें चित्तौडगढ सेवा संस्थान के अध्यक्ष एवं सांसद सीपी जोशी द्वारा ऊनी वस्त्र एवं खिचडा वितरण किया जाएगा, उसी दिन ऊनी वस्त्रों का संकलन भी किया जाएगा इस हेतु संस्थान के सदस्यों द्वारा परिवारों में संफ किया जा रहा है कि जो परिवार अपने पुराने उनी वस्त्र देना चाहें वह संस्थान को जमा करा देगें, संस्थान के कार्यकर्ताओं द्वारा वहीं पर आवश्यकता अनुसार वितरण किया जाएगा।

जिसमें तैयारियों को लेकर चर्चा हुई एवं रूपरेखा बनाई गई बैठक में संस्थान के भरत माहेश्वरी, विनोद चपलोत, हर्षवर्धन सिंह रूद्र, रघु शर्मा, श्रवण सिंह राव, गौरव त्यागी, रवि विरानी, नीलेश पटवारी सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे ।