मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 28 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Chittor News

आयोग सदस्य डॉ. शैलेन्द्र पण्ड्या ने किया विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण

राजस्थान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य डॉ. शैलेन्द्र पण्ड्या ने शुक्रवार को चित्तौड़गढ़ में राजकीय सम्प्रेक्षण गृह एवं किशोर गृह, सदर थाना, आसरा

WAf𝕏TGin✉🖨
आयोग सदस्य डॉ. शैलेन्द्र पण्ड्या ने किया विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण

चित्तौड़गढ़ / राजस्थान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य डॉ. शैलेन्द्र पण्ड्या ने शुक्रवार को चित्तौड़गढ़ में राजकीय सम्प्रेक्षण गृह एवं किशोर गृह, सदर थाना, आसरा सेवा संस्थान के बालिका गृह आदि का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने सम्प्रेक्षण गृह  एवं किशोर गृह में रह रहे बच्चों से बातचीत की और प्रबन्धों के बारे मेंं जानकारी ली। सदर थाना निरीक्षण के दौरान उन्होंने बाल अधिकार संरक्षण आयोग के दिशा-निर्देशों की पालना के बारे में वस्तुस्थिति और जमीनी हकीकत जानी।