मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 29 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Chittor News

यूथ मूवमेंट बैडमिंटन चैंपियनशिप ओपन लेवल प्रतियोगिता शुक्रवार से शुरू

यूथ मूवमेंट की टीम ने बैडमिंटन हाॅल का निरीक्षण किया 

यूथ मूवमेंट की टीम ने बैडमिंटन हाॅल का निरीक्षण किया

मुख्य बिंदु
  • चित्तौड़गढ़ - यूथ मूवमेंट बैडमिंटन चैंपियनशिप सीजन-2 ओपन लेवल तीन दिवसीय प्रतियोगिता शुक्रवार सुबह 7 बजेे कुम्भानगर के श्यामाप्रसाद मुखजी बैडमिंटन हाॅल में शुरू होगी।
  • यूथ मूवमेंट की टीम ने गुरूवार को श्यामाप्रसाद मुखर्जी बैडमिंटन हाॅल का निरीक्षण किया ।
  • संस्थापक अध्यक्ष शाश्वत सक्सेना ने बताया कि 14 जून से 16 जून तक होने वाले यूथ मूवमेंट बैडमिंटन चैंपियनशिप सीजन-2 ओपन लेवल प्रतियोगिता के ड्राॅ तैयार कर लिए गए है।
  • कोच जगदीश टांक ने बताया कि सभी जिलों के खिलाड़ियों को शुक्रवार को सुबह 7 बजे कुम्भानगर श्यामाप्रसाद मुखर्जी बैडमिंटन हाॅल में रिपोर्ट देनी है ।
  • उन्होने बताया कि भीलवाड़ा , बांसवाड़ा, जोधपुर, अजमेर, जयपुर, कोटा , बीकानेर,उदयपुर और भरतपुर संभाग से खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।
  • गुरूवार को बैडमिंटन हाॅल के निरीक्षण के समय यूथ मूवमेंट के संरक्षक अनिल सक्सेना, संस्थापक अध्यक्ष शाश्वत सक्सेना , कोच जगदीश टांक, हरीश सालवी, मोहित शर्मा और खिलाड़ी शशांक त्यागी,शुभम व्यास आदी मौजूद रहे ।
WAf𝕏TGin✉🖨
यूथ मूवमेंट बैडमिंटन चैंपियनशिप ओपन लेवल प्रतियोगिता शुक्रवार से शुरू

चित्तौड़गढ़ - यूथ मूवमेंट बैडमिंटन चैंपियनशिप सीजन-2 ओपन लेवल तीन दिवसीय प्रतियोगिता शुक्रवार सुबह 7 बजेे कुम्भानगर के श्यामाप्रसाद मुखजी बैडमिंटन हाॅल में शुरू होगी। यूथ मूवमेंट की टीम ने गुरूवार को श्यामाप्रसाद मुखर्जी बैडमिंटन हाॅल का निरीक्षण किया ।

संस्थापक अध्यक्ष शाश्वत सक्सेना ने बताया कि 14 जून से 16 जून तक होने वाले यूथ मूवमेंट बैडमिंटन चैंपियनशिप सीजन-2 ओपन लेवल प्रतियोगिता के ड्राॅ तैयार कर लिए गए है।

कोच जगदीश टांक ने बताया कि सभी जिलों के खिलाड़ियों को शुक्रवार को सुबह 7 बजे कुम्भानगर श्यामाप्रसाद मुखर्जी बैडमिंटन हाॅल में रिपोर्ट देनी है ।

उन्होने बताया कि भीलवाड़ा , बांसवाड़ा, जोधपुर, अजमेर, जयपुर, कोटा , बीकानेर,उदयपुर और भरतपुर संभाग से खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।

गुरूवार को बैडमिंटन हाॅल के निरीक्षण के समय यूथ मूवमेंट के संरक्षक अनिल सक्सेना, संस्थापक अध्यक्ष शाश्वत सक्सेना , कोच जगदीश टांक, हरीश सालवी, मोहित शर्मा और खिलाड़ी शशांक त्यागी,शुभम व्यास आदी मौजूद रहे ।