मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 4 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Business News

'रंग दे उदयपुर' अभियान में शामिल होंगे शहरवासी, अर्बन स्क्वायर मॉल में तैयार होगा 300 फीट लंबा तिरंगा

- 3 अगस्त से शुरू होगा अभियान, 15 अगस्त को होगा भव्य अनावरण

मुख्य बिंदु
  • स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उदयपुर में सामूहिक भागीदारी और देशभक्ति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अर्बन स्क्वायर मॉल में 'रंग दे उदयपुर' अभियान आयोजित किया जा रहा है।
  • इस अभियान के तहत शहर के नागरिक मिलकर 300 फीट लंबे और 18 फीट ऊंचे विशाल तिरंगे को रंगेंगे।
  • तैयार होने के बाद इस तिरंगे का भव्य अनावरण 15 अगस्त को अर्बन स्क्वायर मॉल में किया जाएगा।
  • अभियान की शुरुआत 3 अगस्त से होगी।
  • इसमें छात्र-छात्राएं, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए), शैक्षणिक संस्थान, व्यापारिक संगठन, डॉक्टर, स्वास्थ्यकर्मी, कलाकार, परिवार और शहर के सभी नागरिक भाग ले सकेंगे।
  • प्रत्येक प्रतिभागी अपने ब्रश स्ट्रोक के जरिए इस अनूठी कलाकृति का हिस्सा बनेगा।
WAf𝕏TGin✉🖨
'रंग दे उदयपुर' अभियान में शामिल होंगे शहरवासी, अर्बन स्क्वायर मॉल में तैयार होगा 300 फीट लंबा तिरंगा

 

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उदयपुर में सामूहिक भागीदारी और देशभक्ति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अर्बन स्क्वायर मॉल में 'रंग दे उदयपुर' अभियान आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत शहर के नागरिक मिलकर 300 फीट लंबे और 18 फीट ऊंचे विशाल तिरंगे को रंगेंगे। तैयार होने के बाद इस तिरंगे का भव्य अनावरण 15 अगस्त को अर्बन स्क्वायर मॉल में किया जाएगा।

अभियान की शुरुआत 3 अगस्त से होगी। इसमें छात्र-छात्राएं, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए), शैक्षणिक संस्थान, व्यापारिक संगठन, डॉक्टर, स्वास्थ्यकर्मी, कलाकार, परिवार और शहर के सभी नागरिक भाग ले सकेंगे। प्रत्येक प्रतिभागी अपने ब्रश स्ट्रोक के जरिए इस अनूठी कलाकृति का हिस्सा बनेगा। 11 से 14 अगस्त के बीच तिरंगे को अंतिम रूप दिया जाएगा।

यह पहल केवल एक कला परियोजना नहीं, बल्कि शहरवासियों की एकता, सहभागिता और देशभक्ति का प्रतीक होगी। तिरंगे पर लगाया गया हर रंग और हर ब्रश स्ट्रोक उदयपुर की सामूहिक भावना, आजादी और आपसी भाईचारे का संदेश देगा।

भूमिका एंटरप्राइज की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नंदिनी तनेजा ने कहा, "रंग दे उदयपुर उन लोगों का उत्सव है, जो इस शहर को खास बनाते हैं। हमारा प्रयास है कि एक साधारण पेंटिंग गतिविधि को एक ऐसे अभियान में बदला जाए, जिसमें समाज का हर वर्ग एक साथ जुड़कर देश के प्रति अपना सम्मान और गर्व व्यक्त करे। यह पहल केवल एक विशाल तिरंगा तैयार करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह शहर की एकजुटता और सामूहिक शक्ति की यादगार मिसाल बनेगी। हमें खुशी है कि अर्बन स्क्वायर इस आयोजन का केंद्र बन रहा है और हम हजारों नागरिकों का स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं।"

इस अभियान की परिकल्पना और संचालन अर्बन स्केचर्स द्वारा किया जा रहा है, जो उदयपुर का एक प्रमुख सामुदायिक कला समूह है। कलाकारों और स्वयंसेवकों की टीम पूरे अभियान के दौरान प्रतिभागियों का मार्गदर्शन करेगी और स्वतंत्रता दिवस से पहले इस ऐतिहासिक तिरंगे को अंतिम रूप देगी।