मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 17 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Business News

बीसीआई एजुकेशन कार्यकारिणी की घोषणा, राहुल बड़ाला चीफ एडवाइजर, अलका शर्मा प्रेसीडेंट

मुख्य बिंदु
  • शिक्षा क्षेत्र में नेटवर्किंग और बिजनेस ग्रोथ को मिलेगा नया आयाम उदयपुर।
  • बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) एजुकेशन चैप्टर की जुलाई से दिसंबर 2026 सत्र की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है।
  • बीसीआई के संस्थापक एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने नई टीम की घोषणा करते हुए कहा कि यह कार्यकारिणी शिक्षा क्षेत्र से जुड़े उद्यमियों, शिक्षाविदों और प्रोफेशनल्स को एक सशक्त मंच प्रदान करते हुए नेटवर्किंग, लीडरशिप और बिजनेस ग्रोथ को नई दिशा देगी।
  • उन्होंने बताया कि नई कार्यकारिणी में राहुल बड़ाला को चीफ एडवाइजर, अलका शर्मा को प्रेसीडेंट, धीरेन्द्र गुप्ता एवं एन.
WAf𝕏TGin🖨
बीसीआई एजुकेशन कार्यकारिणी की घोषणा, राहुल बड़ाला चीफ एडवाइजर, अलका शर्मा प्रेसीडेंट

शिक्षा क्षेत्र में नेटवर्किंग और बिजनेस ग्रोथ को मिलेगा नया आयाम उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) एजुकेशन चैप्टर की जुलाई से दिसंबर 2026 सत्र की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है।

बीसीआई के संस्थापक एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने नई टीम की घोषणा करते हुए कहा कि यह कार्यकारिणी शिक्षा क्षेत्र से जुड़े उद्यमियों, शिक्षाविदों और प्रोफेशनल्स को एक सशक्त मंच प्रदान करते हुए नेटवर्किंग, लीडरशिप और बिजनेस ग्रोथ को नई दिशा देगी।

उन्होंने बताया कि नई कार्यकारिणी में राहुल बड़ाला को चीफ एडवाइजर, अलका शर्मा को प्रेसीडेंट, धीरेन्द्र गुप्ता एवं एन. एल. खेतान को सीनियर वाइस प्रेसीडेंट, दिनेश राजपुरोहित को वाइस प्रेसीडेंट, पूनम राठौड़ को सेक्रेटरी, प्रफुल राजानी, संगीता शर्मा एवं शालिनी उपाध्याय को जॉइंट सेक्रेटरी, प्रियेष जैन को ट्रेजरर, भव्य लिंजारा को जॉइंट ट्रेजरर, प्रहलाद सिंह राव को स्पोक्सपर्सन, सुरभि खत्री को कनेक्ट कोऑर्डिनेटर (मीटिंग एवं वर्कप्लेस), रूही सुराणा एवं मीनाक्षी भेरवानी को बिजनेस ग्रोथ कोऑर्डिनेटर, हरिश कुमार को वन-टू-वन कोऑर्डिनेटर, रजत वाधवानी एवं रजत खंडेलवाल को स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर, सुरभि खत्री एवं प्राची मेहता को इवेंट कोऑर्डिनेटर, वैशाली राठौड़ को अटेंडेंस कोऑर्डिनेटर, अंकित उपाध्याय को मेडिकल कोऑर्डिनेटर, हरिश कुमार को ग्रीटिंग कोऑर्डिनेटर, पश्मिना जैन को मेंबरशिप ग्रोथ कोऑर्डिनेटर तथा विशेष पंड्या को एग्जीक्यूटिव मेंबर नियुक्त किया गया है।

प्रेसीडेंट अलका शर्मा ने कहा कि नई कार्यकारिणी का उद्देश्य शिक्षा क्षेत्र से जुड़े व्यवसायियों और प्रोफेशनल्स को अधिक से अधिक व्यावसायिक अवसर उपलब्ध कराना, सदस्यों के बीच मजबूत नेटवर्क तैयार करना तथा ज्ञानवर्धक गतिविधियों के माध्यम से सभी के व्यवसायिक विकास में योगदान देना है।

उन्होंने बताया कि आगामी छह माह के दौरान नियमित बिजनेस मीटिंग्स, वर्कप्लेस विजिट्स, नॉलेज सेशन्स, बिजनेस रेफरल गतिविधियों और विभिन्न विशेष आयोजनों के माध्यम से सदस्यों को नए अवसर प्रदान किए जाएंगे। साथ ही सदस्य संख्या बढ़ाने, सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने और प्रत्येक सदस्य के व्यवसायिक विकास को प्राथमिकता दी जाएगी।

अलका शर्मा ने नई कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि सभी के सामूहिक प्रयासों से बीसीआई एजुकेशन चैप्टर आगामी सत्र में नई उपलब्धियां हासिल करेगा।