मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Business News

वित्त वर्ष 2025-26 में बंधन बैंक के कुल कारोबार में 11% बढ़ोतरी

मुख्य बिंदु
  • • कुल ऋण पोर्टफोलियो 12.
  • 54 लाख करोड़ पर पहुंचा • कुल जमा साल दर साल 10% बढ़कर ₹1.
  • 66 लाख करोड़ पर • कुल जमा में रिटेल की हिस्सेदारी 74% रही • सीआरएआर अनुपात 18% रहा इंदौर : बंधन बैंक ने वित्त वर्ष 2025-26 के अपने वित्तीय नतीजों की घोषणा की।
  • इस अवधि में बैंक का कुल कारोबार 11% से अधिक बढ़कर ₹3.
  • 2 लाख करोड़ से ऊपर पहुंच गया।
  • कुल जमा में रिटेल की हिस्सेदारी अब लगभग 74% हो गई है।
WAf𝕏TGin🖨
वित्त वर्ष 2025-26 में बंधन बैंक के कुल कारोबार में 11% बढ़ोतरी

• कुल ऋण पोर्टफोलियो 12.6% बढ़कर ₹1.54 लाख करोड़ पर पहुंचा • कुल जमा साल दर साल 10% बढ़कर ₹1.66 लाख करोड़ पर • कुल जमा में रिटेल की हिस्सेदारी 74% रही • सीआरएआर अनुपात 18% रहा इंदौर : बंधन बैंक ने वित्त वर्ष 2025-26 के अपने वित्तीय नतीजों की घोषणा की।

इस अवधि में बैंक का कुल कारोबार 11% से अधिक बढ़कर ₹3.2 लाख करोड़ से ऊपर पहुंच गया। कुल जमा में रिटेल की हिस्सेदारी अब लगभग 74% हो गई है।

वित्त वर्ष 2025-26 में यह वृद्धि बैंक के वितरण नेटवर्क का विस्तार, बेहतर परिचालन क्षमता और उत्कृष्टता की दिशा में लगातार प्रयासों के कारण संभव हुई।

इस वित्त वर्ष में बैंक का लाभ ₹1,224 करोड़ रहा।

बंधन बैंक देश के 36 में से 35 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 6,350 से अधिक बैंकिंग आउटलेट्स के माध्यम से करीब 3.2 करोड़ ग्राहकों को सेवाएं दे रहा है। बैंक में कुल कर्मचारियों की संख्या 75,000 से अधिक है।

वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान बैंक के जमा में सालाना आधार पर 10% की वृद्धि दर्ज की गई और कुल जमा ₹1.66 लाख करोड़ हो गया। इसी अवधि में कुल ऋण ₹1.54 लाख करोड़ तक पहुंच गया। चालू खाता और बचत खाता सीएएसए अनुपात 29.3% रहा। बैंक का सीएआर, जो वित्तीय मजबूती का एक महत्वपूर्ण संकेतक है, 18% के मजबूत स्तर पर है, जो नियामकीय मानकों से काफी अधिक है।

बैंक के प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी पार्थ प्रतिम सेनगुप्ता ने कहा, “वित्त वर्ष 2025–26 में बंधन बैंक का प्रदर्शन हमारे फ्रेंचाइज़ की मजबूती दर्शाता है, जो अनुशासित कार्यप्रणाली और विविध होती व्यवसाय मॉडल पर आधारित है।

हम ग्राहक को केंद्र में रखकर और डिजिटल तरीकों को अपनाकर आगे बढ़ते रहेंगे।

इसके लिए हम अपने वितरण के साधनों को मजबूत करेंगे, नए-नए उत्पाद जोड़ेंगे और डेटा के आधार पर फैसले लेकर ऐसा विकास करेंगे जो टिकाऊ हो और जिसमें जोखिम संतुलित रहे।” बैंक अपने परिसंपत्ति आधार को और विविध बनाने पर काम कर रहा है, जिसमें खास ध्यान रिटेल पोर्टफोलियो बढ़ाने पर है।

साथ ही, कार्यक्षमता बढ़ाने, उत्पादकता सुधारने और ग्राहकों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए डिजिटल तकनीकों को तेजी से अपनाना बैंक की प्राथमिकता बनी हुई है।