मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Business News

विशेष निरोधात्मक अभियान:प्रदेश में अवैध शराब पर कार्रवाई जारी

मुख्य बिंदु
  • उदयपुर, आबकारी आयुक्त शिवप्रसाद नकाते के निर्देशानुसार प्रदेश में अन्य राज्य की शराब की तस्करी, अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के जारी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत नाकाबंदी, गश्त, रेड की प्रभावी कार्यवाही कर अभियोग दर्ज किए गए।
  • आबकारी आयुक्त श्री नकाते के निर्देशानुसार अतिरिक्त आबकारी आयुक्त प्रशासन ओपी जैन एवं अतिरिक्त आबकारी आयुक्त पॉलिसी प्रदीप सिंह सांगावत के सुपरविजन में प्रदेश में विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत जीरो टोलरेंस की नीति अपनाते हुए अन्य राज्य की शराब की तस्करी, अवैध मदिरा के परिवहन व विक्रय पर आबकारी निरोधक टीमों द्वारा कार्यवाही की जा रही है।
  • सिरोही में आबकारी थाना क्षेत्र गरट, गड़िया और आबूक्षेत्र में दबिश की कार्रवाई में 2 हजार लीटर उत्तेजित वॉश एवं 2 शराब की भट्टियां नष्ट की गई।
  • पिंडवाड़ा में 5 लीटर अवैध शराब बरामद की गई।
  • हनुमानगढ़ में ग्राम गंगागढ, अमरपुरा थेड़ी में दबिश के तहत 4600 लीटर वॉश एवं 8 कच्ची भट्टियां नष्ट कर अभियोग दर्ज किया गया।
WAf𝕏TGin🖨
विशेष निरोधात्मक अभियान:प्रदेश में अवैध शराब पर कार्रवाई जारी

उदयपुर, आबकारी आयुक्त शिवप्रसाद नकाते के निर्देशानुसार प्रदेश में अन्य राज्य की शराब की तस्करी, अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के जारी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत नाकाबंदी, गश्त, रेड की प्रभावी कार्यवाही कर अभियोग दर्ज किए गए।

आबकारी आयुक्त श्री नकाते के निर्देशानुसार अतिरिक्त आबकारी आयुक्त प्रशासन ओपी जैन एवं अतिरिक्त आबकारी आयुक्त पॉलिसी प्रदीप सिंह सांगावत के सुपरविजन में प्रदेश में विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत जीरो टोलरेंस की नीति अपनाते हुए अन्य राज्य की शराब की तस्करी, अवैध मदिरा के परिवहन व विक्रय पर आबकारी निरोधक टीमों द्वारा कार्यवाही की जा रही है।

सिरोही में आबकारी थाना क्षेत्र गरट, गड़िया और आबूक्षेत्र में दबिश की कार्रवाई में 2 हजार लीटर उत्तेजित वॉश एवं 2 शराब की भट्टियां नष्ट की गई।

पिंडवाड़ा में 5 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। हनुमानगढ़ में ग्राम गंगागढ, अमरपुरा थेड़ी में दबिश के तहत 4600 लीटर वॉश एवं 8 कच्ची भट्टियां नष्ट कर अभियोग दर्ज किया गया।

बांसवाड़ा में 1600 लीटर वॉश नष्ट करते हुए 47 बोतल अवैध हथकड़ शराब की बरामद की गई और 4 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। भीलवाड़ा के मांडलगढ में 150 लीटर वॉश नष्ट करते हुए 5 लीटर अवैध हथकड़ शराब भी सीज की गई।

अनूपगढ में आबकारी निरोधक दल की कार्रवाई में एक हजार लीटर वॉश एवं 7 भट्टियां नष्ट की गई मौके से अवैध शराब बनाने के उपकरण भी बरामद किए।

जयपुर दक्षिण पूर्व की कार्रवाई में एक्टिवा स्कूटी पर देशी मदिरा घूमर के 48 पव्वे अवैध परिवहन करते हुए सीज कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

धौलपुर जिले में आबकारी दल ने होटल व ढाबों पर छापा मारकर 3 पेटी देशी शराब बरामद की और एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। इसी प्रकार प्रदेश के अन्य जिलों में भी निरोधात्मक अभियान के तहत नाकाबंदी, दबिश व सघन गश्त की जा रही है।