मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 3 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Business News

बीएसएनएल में प्रतिनियुक्ति पर आए अफसर ’घर वापसी‘‘ के इच्छुक

कर्मचारियों को स्वैच्छिक सेवा निवृत्ति दे रही सरकारी कंपनी भारत संचार निगम लि (बीएसएनएल) को महत्वपूर्ण प्रबंधकीय पदों के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की कमी

WAf𝕏TGin✉🖨
बीएसएनएल में प्रतिनियुक्ति पर आए अफसर ’घर वापसी‘‘ के इच्छुक

नई दिल्ली । कर्मचारियों को स्वैच्छिक सेवा निवृत्ति दे रही सरकारी कंपनी भारत संचार निगम लि (बीएसएनएल) को महत्वपूर्ण प्रबंधकीय पदों के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की कमी सताने लगी है और उसने इसके लिए दूरसंचार विभाग से प्रतिनियुक्ति (डेपुटेशन) पर पर्याप्त संख्या में भारतीय दूरसंचार सेवा (आईटीएस) के अधिकारी मांगे है।

लेकिन प्रतिनियुक्ति पर आए तमाम आईटीएस अधिकारी विभाग में वापस जाना चाहते हैं।बीएसएनएल ने विभाग को लिखा है कि प्रतिनियुक्ति पर काम कर रहे कुछ आईटीएस अधिकारियों को वापस लेने या उनकी अन्यत्र प्रति नियुक्ति किए जाने से कंपनी में एक प्रकार की अनुशासनहीनता पनप रही है।

लेकिन आईटीएस एसोसिएशन का कहना है कि कंपनी में आए उनके काडर के अधिकारी वेतन में विलंब तथा भेदभाव के चलते कंपनी से विभाग में वापस लौटना चाहते हैं।

बीएसएनएल के मानव संसाधन निदेशक अर¨वद वाडनेकर ने वीआरएस योजना की घोषणा किए जाने के बाद चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक पीके पुरवार की ओर से विभाग को लिखा है कि उन्हें विभाग से 200 और आईटीएस अधिकारी दिए जाएं।