मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 3 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Business News

तुर्की और मिस की प्याज का तड़का लगेगा दाल में

प्याज की आसमान छूती कीमतों को देखते हुए सरकार ने अब तुर्की से प्याज मंगाने की तैयारी की है। सरकारी कंपनी एमएमटीसी ने प्याज की बढ़ती कीमतों पर

WAf𝕏TGin✉🖨
 तुर्की और मिस की प्याज का तड़का लगेगा दाल में

प्याज की आसमान छूती कीमतों को देखते हुए सरकार ने अब तुर्की से प्याज मंगाने की तैयारी की है। सरकारी कंपनी एमएमटीसी ने प्याज की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने के प्रयासों के तहत तुर्की से 11 हजार टन प्याज आयात करने का नया ठेका दिया है।

सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है।यह एमएमटीसी द्वारा प्याज के आयात के लिए दिया गया दूसरा ठेका है। कंपनी पहले ही मिस से 6,090 टन प्याज का आयात का आर्डर दे चुकी है।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पिछले महीने 1.2 लाख टन प्याज आयात करने की मंजूरी दी है। देश के विभिन्न हिस्सों में प्याज की खुदरा कीमतें 75 से 120 रपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच जाने के बाद इसकी आपूत्तर्ि बढ़ाने के उद्देश्य से सरकार ने इसके आयात सहित कई कदम उठाए हैं।

प्याज निर्यात पर रोक लगाई जा चुकी है तथा थोक व खुदरा विक्रेताओं के लिए प्याज के भंडार की अधिकतम सीमा तय कर दी गयी है। सूत्रों के अनुसार, एमएमटीसी ने तुर्की से 11 हजार टन प्याज मंगाने का करार किया है।