मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 17 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Business News

चांदी में गिरावट

दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने के भाव में स्थिरता दिखाई दी। चांदी की कीमत 40 रपए की गिरावट के साथ 37,850 रपए प्रति किलोग्राम रह गई

WAf𝕏TGin🖨
चांदी में गिरावट

नई दिल्ली । दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने के भाव में स्थिरता दिखाई दी।

चांदी की कीमत 40 रपए की गिरावट के साथ 37,850 रपए प्रति किलोग्राम रह गई।स्थानीय हाजिर बाजार में औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं के कम उठाव के कारण चांदी की कीमतों में गिरावट आई।

स्थानीय सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 33,570 रपए प्रति 10 ग्राम पर अपरिवर्तित बनी रही। दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 और 99.5 फीसद की शुद्धता वाले सोने के भाव क्रमश: 33,570 और 33,400 रपए प्रति 10 ग्राम पर अपरिवर्तित रुख के साथ बंद हुए।

गिन्नी प्रति आठ ग्राम के भाव भी 26,700 रपए के पिछले स्तर पर बने रहे।