मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 4 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Bhilwara News

जवाहर फाउंडेशन ने ठंड से राहत के लिए बाटे स्वेटर

WAf𝕏TGin✉🖨
जवाहर फाउंडेशन ने ठंड से राहत के लिए बाटे स्वेटर

आज आजाद नगर स्थित कॉलोनी में जवाहर फाउंडेशन के द्वारा उपलब्ध कराए गए गर्म कपड़े स्वेटर इत्यादि जरूरतमंद महिलाओं को बांटे गए गौरतलब है कि जवाहर फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष रिजु झुनझुनवाला के निर्देशानुसार जनवरी माह में 1000 स्वेटर बांटने का लक्ष्य रखा गया था उसी क्रम में आज डीएमएफटी सदस्य मोहम्मद हारुन रंगरेज के नेतृत्व में आजाद नगर स्थित कॉलोनी में जरूरतमंद महिलाओं को स्वेटर बांटे गए इस अवसर पर जवाहर फाउंडेशन के सदस्य मोहम्मद हारून रंगरेज मुकेश खोईवाल रतन कुमार राजपूत अनीता सोनी तथा साधना रंगरेज ने सोशल डिस्टेंस मेंटेन करते हुए महिलाओं को सामग्री वितरण किया 

दूसरी ओर लायंस क्लब टेक्सटाइल सिटी के अध्यक्ष केएल गिलोतरा के नेतृत्व ओम टावर के सभी सदस्यगण के सहयोग से मे100 जरूरतमंद महिलाओं को सुखी राशन सामग्री किट तथा ठंड से बचने के लिए रिजु झुनझुनवाला की फाउंडेशन द्वारा उपलब्ध कराई गई स्वेटर भी वितरित की गई