उदयपुर । जनजातीय गौरव पखवाड़े के अंतर्गत शिक्षा विभाग द्वारा संपादित किया जा रहे कार्यों की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक बांसवाड़ा में हुई।
इसमें उदयपुर सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने भाग लिया।
बैठक में उदयपुर संभाग में विभिन्न विद्यालयों में कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों के मध्य भगवान बिरसा मुंडा के कृतित्व एवं व्यक्तित्व के बारे में प्रार्थना सभा में वक्तव्य रखे जाने वाले वक्तव्य, निबंध व भाषण प्रतियोगिताओं के आयोजन की समीक्षा बैठक में की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए सांसद डॉ रावत ने कहा कि महानायक भगवान बिरसा मुंडा सहित अन्य नायकों की चर्चा करने से बच्चों में नेतृत्व क्षमता का विकास होता है व गौरव की अनुभूति होती है।
इससे आगे बढ़ाना आसान होता है। साथ ही प्रतिभावान विद्यार्थियों को 23 नवम्बर को प्रदेश स्तरीय आयोजन बेणेश्वर में भी भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने का आग्रह किया।
क्षेत्र में स्कूलों की जर्जर भवन, विज्ञान विषय के अध्यापन की स्थिति, तीरंदाजी अकादमी एवं राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न क्षेत्र के विद्यार्थियों के प्रदर्शन होगी भी जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि खेल, विज्ञान एवं प्रतियोगी परीक्षा में क्षेत्र के प्रतिभाशाली विद्यार्थी जाने चाहिए इससे क्षेत्र का नाम रोशन होता है।
