मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

बीसीआई एजुकेशन, बीसीआई पिनेकल एवं बीसीआई युवा की वर्कप्लेस विजिट संपन्न

मॉडर्न एजुकेशन सिस्टम, आईटी सर्विसेज और क्रिप्टो इन्वेस्टमेंट की कार्यप्रणाली से रूबरू हुए बीसीआई सदस्य

WAf𝕏TGin✉🖨
बीसीआई एजुकेशन, बीसीआई पिनेकल एवं बीसीआई युवा की वर्कप्लेस विजिट संपन्न

उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के तीन चैप्टर बीसीआई एजुकेशन, बीसीआई पिनेकल एवं बीसीआई युवा की ओर से वर्कप्लेस विजिट सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इन विजिट्स के माध्यम से सदस्यों को शिक्षा, आईटी सर्विसेज और क्रिप्टो इन्वेस्टमेंट जैसे विभिन्न क्षेत्रों की कार्यप्रणाली को करीब से समझने का अवसर मिला।

बीसीआई के फाउंडर एंड चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि वर्कप्लेस विजिट का उद्देश्य सदस्यों को एक-दूसरे के बिजनेस और कार्यक्षेत्र की जानकारी देना, नॉलेज शेयरिंग को बढ़ावा देना तथा आपसी सहयोग और बिजनेस नेटवर्किंग के नए अवसर विकसित करना है।

बीसीआई एजुकेशन चैप्टर की वर्कप्लेस विजिट दोपहर 12 बजे मेंबर एवं होस्ट सुरभि खत्री के वर्कप्लेस लॉरेट हाई स्कूल, हिरण मगरी, सेक्टर 4 में आयोजित हुई।

सुरभि खत्री ने सदस्यों को स्कूल विजिट करवाई और शैक्षणिक गतिविधियों, मॉडर्न एजुकेशन सिस्टम तथा विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं से अवगत कराया।

इस दौरान स्कूल के विद्यार्थियों ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से अपनी शैक्षणिक गतिविधियों एवं स्कूल की कार्यप्रणाली से जुड़ी जानकारी साझा की।

इस अवसर पर बीसीआई एजुकेशन से अलका शर्मा, पूनम राठौड़, शालिनी उपाध्याय, मुकेश माधवानी, प्रहलाद सिंह राव, मीनाक्षी भेरवानी, बृजेश चौहान एवं सुरभि खत्री उपस्थित रहे।

बीसीआई एजुकेशन की प्रेसिडेंट अलका शर्मा ने बताया कि ऐसे आयोजन शिक्षा क्षेत्र से जुड़े अनुभवों को साझा करने और विभिन्न क्षेत्रों के प्रोफेशनल्स के बीच सहयोग की संभावनाएं विकसित करने का अवसर प्रदान करते हैं। इस विजिट में बीसीआई एजुकेशन से अलका शर्मा, पूनम राठौड़, शालिनी उपाध्याय, मुकेश माधवानी, प्रहलाद सिंह राव, मीनाक्षी भेरवानी एवं सुरभि खत्री शामिल रहे।

इसके बाद शाम 4 बजे बीसीआई पिनेकल की वर्कप्लेस विजिट मेंबर एवं होस्ट प्रकाश हाड़ा के वर्कप्लेस पी. आर. इन्फोटेक, इंद्रप्रस्थ टावर, दिल्ली गेट पर आयोजित हुई।

प्रकाश हाड़ा ने सदस्यों को कंपनी की विभिन्न आईटी सर्विसेज, टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस और कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार तकनीकी सेवाएं व्यवसायों की जरूरतों को पूरा करने और उनके कामकाज को बेहतर बनाने में सहायक होती हैं।

इस अवसर पर बीसीआई पिनेकल से शालिनी भटनागर, दीपांक भटनागर, मुकेश माधवानी, प्रकाश हाड़ा, रीना हाड़ा, बृजेश चौहान, नीरज कपूर, प्रहलाद सिंह राव, आशीष शर्मा, सुनील बोराणा ने सहभागिता की।

बीसीआई पिनेकल के प्रेसिडेंट सीए अंशुल मोगरा ने बताया कि वर्कप्लेस विजिट सदस्यों के बीच प्रोफेशनल रिलेशनशिप मजबूत करने, एक-दूसरे के अनुभवों से सीखने और बिजनेस ग्रोथ के नए अवसर तलाशने का बेहतर माध्यम है।

इसी क्रम में शाम 5 बजे बीसीआई युवा की वर्कप्लेस विजिट तेजेंद्र साहू के वर्कप्लेस तेजएक्स क्रिप्टो पर हुई। तेजेंद्र साहू ने सदस्यों को क्रिप्टोकरेंसी, एसआईपी, एफडी और इन्वेस्टमेंट से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी।

उन्होंने क्रिप्टो एसआईपी तथा तेजएक्स स्मार्ट फंड के बारे में बताते हुए इसकी कार्यप्रणाली और होल्डिंग एवं ट्रेडिंग के प्रबंधन की जानकारी साझा की।

इस सत्र के माध्यम से सदस्यों को क्रिप्टो और निवेश से जुड़े विषयों को समझने का अवसर मिला। बीसीआई युवा से मीनाक्षी पालीवाल, रोहित पालीवाल, तेजेंद्र साहू, डीपी सिंह, देवेंद्र साहू एवं सुरेंद्र सुहालका उपस्थित रहे।

बीसीआई युवा की प्रेसिडेंट मीनाक्षी पालीवाल ने बताया कि इस तरह की विजिट युवा सदस्यों को नए बिजनेस मॉडल और उभरते व्यावसायिक क्षेत्रों की जानकारी देने के साथ उनके प्रोफेशनल नेटवर्क को मजबूत बनाने में सहायक होती हैं।