मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

मुस्कान क्लब में संगीतमय सुंदर कांड का आयोजन

उदयपुर | मुस्कान क्लब यूथ रिविडिटेड में शनिवारीय विशेष में आज क्लब की चीफ केयरटेकर डॉ श्रद्धा जी गट्टाणी के जन्मदिवस के मांगलिक अवसर पर

WAf𝕏TGin✉🖨
मुस्कान क्लब में संगीतमय सुंदर कांड का आयोजन

उदयपुर | मुस्कान क्लब यूथ रिविडिटेड में शनिवारीय विशेष में आज क्लब की चीफ केयरटेकर डॉ श्रद्धा जी गट्टाणी के जन्मदिवस के मांगलिक अवसर पर, संरक्षक श्रीमती कौशल्या गट्टाणी के सानिध्य में आज 128 क्लब सदस्यों ने ‘सुंदरकांड’ के माध्यम से श्री राम के अनन्य भक्त श्री हनुमान जी के यशोगान का संगीतमय एवं काव्यात्मक चित्रण किया गया।

चेतन कोठारी तथा हर्षविंदा दीक्षित के मधुर स्वर एवं श्री तीर्थ की ढोलक संगत ने कार्यक्रम को और अधिक श्रवणीय बना दिया।

मीडिया प्रभारी प्रोफ़ेसर विमल शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में के. के. त्रिपाठी, सूरजमल पोरवाल, आर. सी. जोशी एवं एम. पी. माथुर ने प्रस्तुतियाँ दी। सुंदर प्रस्तुति हेतु धन्यवाद ज्ञापित करते हुए चेतन कोठारी, हर्षविंदा दीक्षित तथा श्री तीर्थ का अभिनंदन कर उन्हें स्मृति-चिन्ह भेंट किए गए। विधिवत आरती एवं प्रसाद वितरण के पश्चात् कार्यक्रम को विराम दिया गया।