मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 15 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

मुस्कान क्लब में अंताक्षरी का रोचक आयोजन

उदयपुर। मुस्कान क्लब में हर तृतीय माह मैं आयोजित होने वाली अंताक्षरी को सदैव की भाँति अरुण चौबीसा ने अभिनव एवं रोचक शैली में तैयार किया।

WAf𝕏TGin✉🖨
मुस्कान क्लब में अंताक्षरी का रोचक आयोजन

उदयपुर। मुस्कान क्लब में हर तृतीय माह मैं आयोजित होने वाली अंताक्षरी को सदैव की भाँति अरुण चौबीसा ने अभिनव एवं रोचक शैली में तैयार किया । इसमें कुल सात टीमों ने भाग लिया। प्रत्येक टीम में सात सदस्य शामिल थे।

मीडिया प्रभारी प्रोफ़ेसर विमल शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ के.के. त्रिपाठी द्वारा ईश वंदना से किया गया। इसके पश्चात् मंच संचालक सूरजमल पोरवाल ने अंताक्षरी का प्रथम राउंड प्रारंभ करवाने हेतु अरुण चौबीसा से अनुरोध किया जिन्होंने निर्धारित क्रम के अनुसार अंताक्षरी के विभिन्न राउंड आयोजित किया। सभी राउंड में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी संगीत एवं स्मरण शक्ति का परिचय दिया।

कार्यक्रम के मध्य शिवशंकर गौशाला की श्रीमती शालिनी राजावत द्वारा के.के. त्रिपाठी एवं सूरजमल पोरवाल का सम्मान किया गया तथा सभी को सहभोज के लिए आमंत्रित किया गया।

प्रतिभागियों के प्रदर्शन के आधार पर प्राप्त अंकों के अनुसार परिणाम घोषित किए गए। इसमें टीम A ने प्रथम, टीम E ने द्वितीय तथा टीम D ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस अभिनव एवं मनोरंजक आयोजन को उपस्थित सभी सदस्यों ने खूब सराहा और कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।

अंत में एम.पी. माथुर ने सभी प्रतिभागियों, आयोजकों एवं उपस्थित सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इसके साथ ही कार्यक्रम का समापन हुआ।