मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 20 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
National News

सप्त शक्ति कमान मे ‘उभरती भू-रणनीतिक परिस्थितियाँ: प्रतिस्पर्धा या सह-अस्तित्व?’ विषय पर डायलॉग का आयोजन

सप्त शक्ति कमांड के तहत, ज्ञान शक्ति थिंक टैंक (GSTT) ने 29 अगस्त 2026 को जयपुर मिलिट्री स्टेशन में ‘उभरती भू-रणनीतिक परिस्थितियाँ

WAf𝕏TGin🖨
सप्त शक्ति कमान मे ‘उभरती भू-रणनीतिक परिस्थितियाँ: प्रतिस्पर्धा या सह-अस्तित्व?’ विषय पर डायलॉग का आयोजन

सप्त शक्ति कमांड के तहत, ज्ञान शक्ति थिंक टैंक (GSTT) ने 29 अगस्त 2026 को जयपुर मिलिट्री स्टेशन में ‘उभरती भू-रणनीतिक परिस्थितियाँ: प्रतिस्पर्धा या सह-अस्तित्व?' जैसे महत्वपूर्ण विषय पर डायलॉग का आयोजन किया। डायलॉग में बड़ी संख्या में सेवारत एवं सेवानिवृत्त रक्षा अधिकारी, शिक्षाविद् तथा प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों के छात्र शामिल हुए।

पैनल में विद्वान और अनुभवी वक्ता शामिल थे, जिन्होंने इस विषय पर अपने विचार रखे। इनमें कुवैत में भारत के पूर्व राजदूत सतीश मेहता (IFS, रिटायर्ड), पूर्व आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल राज शुक्ला (रिटायर्ड), यूरोपीय संघ में भारत की पूर्व राजदूत डॉ. जैमिनी भगवती, विदेश नीति पर भारत के प्रमुख जानकार प्रो. सी. राजा मोहन और फ्रांस व मोनाको में भारत के पूर्व राजदूत जावेद अशरफ शामिल थे।

वक्ताओं ने हाल के वर्षों में अमेरिका-चीन प्रतिद्वंद्विता पर चर्चा की। यह प्रतिद्वंद्विता अंतरराष्ट्रीय संबंधों को प्रभावित करने वाला एक महत्वपूर्ण विषय बन गई है और इसके रणनीतिक, राजनीतिक, सैन्य एवं आर्थिक प्रभाव देखने को मिल रहे हैं।

डायलॉग में अमेरिका और चीन के बीच शक्ति एवं प्रभाव की बढ़ती प्रतिस्पर्धा, बढ़ती सुरक्षा चिंताओं, आर्थिक प्रतिस्पर्धा तथा तकनीकी क्षेत्र में बढ़ते प्रभाव की प्रतिस्पर्धा के विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा की गई।

सप्त शक्ति कमांड के, सीओएस, लेफ्टिनेंट जनरल पी.एस. शेखावत ने एक अत्यंत महत्वपूर्ण विषय पर स्पष्ट विचार रखने के लिए वक्ताओं की सराहना की।