मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

गांधी जयंती पर गूंजे रामधुन के स्वर, सर्वधर्म प्रार्थना के साथ नशामुक्ति और स्वच्छता का लिया संकल्प

उदयपुर। गांधी जयंती के अवसर पर जिला प्रशासन, नगर निगम एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में गुलाब बाग स्थित

WAf𝕏TGin✉🖨
गांधी जयंती पर गूंजे रामधुन के स्वर, सर्वधर्म प्रार्थना के साथ नशामुक्ति और स्वच्छता का लिया संकल्प

उदयपुर। गांधी जयंती के अवसर पर जिला प्रशासन, नगर निगम एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में गुलाब बाग स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थल पर सर्वधर्म प्रार्थना एवं रामधुन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विद्यार्थियों, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में आमजन ने भाग लिया।कार्यक्रम में उदयपुर ग्रामीण विधायक श्री फूल सिंह मीणा, महापौर श्री पारस सिंघवी, उप महापौर श्री दिनेश भट्ट, समाजसेवी श्री गजपाल सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक खन्ना, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) श्री जितेन्द्र ओझा, नगर निगम उपायुक्त, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक श्री गिरीश भटनागर, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, नगर निगम के अधीक्षण अभियंता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।इस अवसर पर श्री प्रेम साल्वी एवं उनके सहयोगियों ने महात्मा गांधी के प्रिय भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी।

भजनों और रामधुन के स्वरों से वातावरण गांधीमय हो गया और उपस्थितजन भाव-विभोर नजर आए।गांधी और शास्त्री को किया नमनकार्यक्रम को संबोधित करते हुए उदयपुर ग्रामीण विधायक श्री फूल सिंह मीणा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को नमन किया।

उन्होंने दोनों महापुरुषों के आदर्शों एवं सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।महापौर श्री पारस सिंघवी ने उपस्थितजनों को नशामुक्ति एवं स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए समाज को नशे से मुक्त करने तथा स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संकल्प कराया।बाल विवाह के खिलाफ लिया संकल्पकार्यक्रम के दौरान बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता अभियान को भी गति दी गई।

उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आमजन ने बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता पोस्टर पर हस्ताक्षर कर इस सामाजिक कुरीति के खिलाफ जनजागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम के अंत में विधायक श्री फूल सिंह मीणा, महापौर श्री पारस सिंघवी, नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक खन्ना, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) श्री जितेन्द्र ओझा एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने नशामुक्ति रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रैली के माध्यम से आमजन को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं स्वच्छ समाज के निर्माण का संदेश दिया गया।