मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

लायंस क्लब उदयपुर अशोका ने सेवा सप्ताह के तहत निभाई मानवता की जिम्मेदारी

आशाधाम आश्रम में 220 आश्रमवासियों के लिए भोजन सेवा

मुख्य बिंदु
  • लायंस इंटरनेशनल सेवा सप्ताह के अंतर्गत लायंस क्लब उदयपुर अशोका की ओर से मुल्लातलाई स्थित आशाधाम आश्रम में सेवा गतिविधि का आयोजन किया गया।
  • क्लब की ओर से आश्रम में निवासरत शारीरिक एवं मानसिक रूप से दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों के लिए भोजन सेवा की व्यवस्था की गई।
  • क्लब की ओर से यह सेवा कार्य ‘फूड फॉर हंगर – अन्नपूर्णा सेवा’ गतिविधि के तहत किया गया।
  • इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष लायन धर्मवीर सिंह देवल, सचिव लायन समीर रोहिड़ा, कोषाध्यक्ष लायन मनीष जैन, लायन शगुन जैन एवं लायन नीलेश डोडेजा उपस्थित रहे।
  • क्लब के संस्थापक अध्यक्ष मुकेश माधवानी ने बताया कि सेवा गतिविधि के माध्यम से आशाधाम आश्रम में निवासरत लगभग 220 आश्रमवासियों को क्लब की ओर से भोजन कराया गया।
  • उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा और उनके साथ समय बिताना समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी है और लायंस क्लब आगे भी इसी भावना के साथ सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखेगा।
WAf𝕏TGin✉🖨
लायंस क्लब उदयपुर अशोका ने सेवा सप्ताह के तहत निभाई मानवता की जिम्मेदारी

उदयपुर। लायंस इंटरनेशनल सेवा सप्ताह के अंतर्गत लायंस क्लब उदयपुर अशोका की ओर से मुल्लातलाई स्थित आशाधाम आश्रम में सेवा गतिविधि का आयोजन किया गया।

क्लब की ओर से आश्रम में निवासरत शारीरिक एवं मानसिक रूप से दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों के लिए भोजन सेवा की व्यवस्था की गई।क्लब की ओर से यह सेवा कार्य ‘फूड फॉर हंगर – अन्नपूर्णा सेवा’ गतिविधि के तहत किया गया।

इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष लायन धर्मवीर सिंह देवल, सचिव लायन समीर रोहिड़ा, कोषाध्यक्ष लायन मनीष जैन, लायन शगुन जैन एवं लायन नीलेश डोडेजा उपस्थित रहे।क्लब के संस्थापक अध्यक्ष मुकेश माधवानी ने बताया कि सेवा गतिविधि के माध्यम से आशाधाम आश्रम में निवासरत लगभग 220 आश्रमवासियों को क्लब की ओर से भोजन कराया गया।

उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा और उनके साथ समय बिताना समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी है और लायंस क्लब आगे भी इसी भावना के साथ सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखेगा।