मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 14 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

पंडित जवाहरलाल नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे, उनकी दूरदृष्टि ने देश की विकास यात्रा को नई दिशा दी: पंकज कुमार शर्मा

पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर रक्षाबंधन धानमंडी स्थित कांग्रेस मीडिया सेंटर में श्रद्धांजलि

WAf𝕏TGin✉🖨
पंडित जवाहरलाल नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे, उनकी दूरदृष्टि ने देश की विकास यात्रा को नई दिशा दी: पंकज कुमार शर्मा

पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर रक्षाबंधन धानमंडी स्थित कांग्रेस मीडिया सेंटर में श्रद्धांजलि एवं विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर कांग्रेस मीडिया सेंटर के अध्यक्ष पंकज कुमार शर्मा ने पंडित नेहरू की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।संगोष्ठी को संबोधित करते हुए शर्मा ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे।

आज देश जिन प्रमुख संस्थाओं, औद्योगिक परियोजनाओं, वैज्ञानिक उपलब्धियों और लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं के आधार पर प्रगति कर रहा है, उनकी मजबूत नींव नेहरू जी ने रखी थी।

शिक्षा, उद्योग, विज्ञान, लोकतंत्र और सार्वजनिक क्षेत्र के विकास में उनका योगदान अतुलनीय है।

उनकी दूरदर्शी सोच और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण आज भी देश के लिए प्रेरणास्रोत है।शर्मा ने कहा कि नेहरू जी की दूरदृष्टि का ही परिणाम है कि भारत में IIT और IIM जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों की स्थापना हुई।

उनका दृढ़ विश्वास था कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुसंधान ही किसी राष्ट्र की वास्तविक प्रगति के आधार हैं।

इसी सोच ने भारत को तकनीकी, वैज्ञानिक एवं प्रबंधन के क्षेत्रों में वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।उन्होंने कहा कि देश की कृषि एवं औद्योगिक प्रगति को गति देने के लिए नेहरू जी ने भाखड़ा-नंगल बांध, हीराकुंड बांध और दामोदर घाटी परियोजना जैसी महत्वाकांक्षी सिंचाई एवं ऊर्जा परियोजनाओं को प्रोत्साहन दिया।

ये परियोजनाएं केवल विकास कार्य नहीं थीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के महत्वपूर्ण स्तंभ थीं। नेहरू जी ने बड़े बांधों को आधुनिक भारत के मंदिर की संज्ञा दी थी।

इन परियोजनाओं ने देश की कृषि, सिंचाई, विद्युत उत्पादन और औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।शर्मा ने आगे कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, वैज्ञानिक एवं अनुसंधान संस्थानों, विश्वविद्यालयों, परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम और लोकतांत्रिक संस्थाओं को सुदृढ़ बनाने में नेहरू जी की ऐतिहासिक भूमिका रही।

उनके कार्यकाल में स्थापित विकास की आधारशिला ने आगे चलकर भारत को विज्ञान, तकनीक और औद्योगिक क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने का मार्ग प्रशस्त किया।संगोष्ठी के अंत में कांग्रेस मीडिया सेंटर के अध्यक्ष पंकज कुमार शर्मा ने उपस्थित कांग्रेसजनों एवं कार्यकर्ताओं को पंडित जवाहरलाल नेहरू के आदर्शों एवं विचारों पर चलने की शपथ दिलवाई।

सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे वैज्ञानिक दृष्टिकोण, धर्मनिरपेक्षता, सामाजिक समानता, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संविधान की भावना को मजबूत करने के लिए सदैव प्रयासरत रहेंगे।

साथ ही शिक्षा के प्रसार, सामाजिक सद्भाव, आपसी भाईचारे और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता बनाए रखने के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे तथा नेहरू जी के सपनों के आधुनिक, प्रगतिशील एवं समावेशी भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाए।इस अवसर पर शांता गाडरी, ललिता गाडरी, जमनागिरी, नरेंद्र कुमार जैन, हगमा बाई सालवी, नारायण शर्मा, सत्यनारायण गुर्जर एवं भंवर लाल सालवी सहित अनेक कांग्रेसजन एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सभी ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।