मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

द मेट्रोपॉलिटन म्यूज़ियम ऑफ आर्ट, न्यूयॉर्क और सिटी पैलेस म्यूज़ियम के बीच सहयोगात्मक कार्यशाला सम्पन्न

उदयपुर। द मेट्रोपॉलिटन म्यूज़ियम ऑफ आर्ट, न्यूयॉर्क की टीम ने सिटी पैलेस म्यूज़ियम, उदयपुर में 21 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2026 तक दो सप्ताह की

WAf𝕏TGin✉🖨
द मेट्रोपॉलिटन म्यूज़ियम ऑफ आर्ट, न्यूयॉर्क और सिटी पैलेस म्यूज़ियम के बीच सहयोगात्मक कार्यशाला सम्पन्न

उदयपुर। द मेट्रोपॉलिटन म्यूज़ियम ऑफ आर्ट, न्यूयॉर्क की टीम ने सिटी पैलेस म्यूज़ियम, उदयपुर में 21 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2026 तक दो सप्ताह की विशेष कार्यशाला का आयोजन हुआ । यह कार्यशाला संग्रहालय की शिक्षा, संरक्षण एवं इमेजिंग टीमों के साथ आयोजित की गई और दोनों संस्थानों के बीच ज्ञान, विशेषज्ञता तथा अनुभवों के आदान-प्रदान को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रही।

कार्यशाला के दौरान द मेट की टीम ने मेवाड़ के 77वें श्री एकलिंग दीवान एवं महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं प्रबंध न्यासी डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से भेंट की। बैठक में कला, विरासत, संग्रह, शोध एवं संरक्षण के क्षेत्रों में भविष्य के सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा हुई।

महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउण्डेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. मयंक गुप्ता ने बताया कि नवंबर 2025 में आयोजित कार्यशाला के प्रथम चरण के बाद यह आपसी सहयोग का दूसरा चरण था। जिसमें ‘द मेट’ की ओर से जुआन ट्रुजिलो, मैनेजिंग फोटोग्राफर; आइज़ैक जोनस, इमेजिंग स्पेशलिस्ट; सविता मोनी, मैनेजर, इंटरनेशनल एजुकेशन प्रोग्राम्स; युकी चॉक, कंज़र्वेटर; तथा एलेनी ज़ारस, प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर, इंटरनेशनल इनिशिएटिव्स ने सहभागिता की।

तकनीकी प्रशिक्षण, दर्शक-केंद्रित शिक्षा और भविष्य के सहयोग पर जोर : कार्यशाला के दौरान संग्रहालय इमेजिंग के क्षेत्र में स्टूडियो एवं स्थल-आधारित फोटोग्राफी का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

चित्रकला, रजत कलाकृतियों, परिधान, तलवार, मैचलॉक बंदूक, कवच, भित्ति चित्रों एवं ग्लास इनले वर्क जैसी विभिन्न कलाकृतियों की उच्च गुणवत्ता वाली ऑब्जेक्ट अरेंजमेंट की विभिन्न तकनीकों पर कार्य किया गया।

साथ ही पोस्ट-प्रोसेसिंग और डिजिटल इमेजिंग से जुड़ी तकनीकों पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

शिक्षा सत्रों में कार्यशाला के माध्यम से एक समावेशी और व्यापक विज़िटर गाइड विकसित करने के साथ-साथ संग्रहालय की इमेजिंग क्षमताओं को मजबूत करने की दिशा में ठोस प्रगति हुई है। इसका उद्देश्य विभिन्न प्रकार के दर्शकों के लिए संग्रहालय के अनुभव को और अधिक ज्ञानवर्धक, सुलभ तथा आकर्षक बनाना है।