उदयपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश ज्ञान प्रकाश गुप्ता के निर्देेशो के क्रम में परिवर्तनशील मंगलवार कानूनी साक्षरता और संवेदीकरण कार्यक्रम के तहत जिले के 15 विद्यालयों में विधिक जागरूकता कार्यक्रम हुए।
इसमें उदयपुर मुख्यालय एवं तालुकाओं पर पदस्थापित न्यायिक अधिकारीगण पूर्व निर्धारित सरकारी एवं निजी स्कूलो में पंहुचे एवं स्कूली बच्चो, स्टॉफ को महत्वपूर्ण कानूनी जानकारियां दी।न्यायिक अधिकारियों ने अक्टूबर माह की थीम अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाओ, अपनी सुरक्षा के लिए मजबूती से खडे रहो।
जहां शिक्षा होती है, वहां कोई बच्चा असुरक्षित नहीं होता विषय पर स्कूली बच्चों को जागरूक किया। छात्र-छात्राओं को नाल्सा हेल्पालाईन 15100, नाल्सा पोर्टल, नाल्सा योजनाओं, पोक्सो कानून के बारे में भी जागरूक किया गया।
कोर्ट वाली दीदी शिकायत पेटिका के बारे में जानकारी देते हुए निर्धारित समयावधि के लिए शिकायत पेटिका स्कूलों में स्थापित की गई।जिला विधिक प्राधिकरण सचिव एडीजे राहुल चौधरी ने मिरेन्डा सीनियर सेकण्डरी स्कूल, सेक्टर न. 5 में विधिक जागरूकता शिविर में बच्चों का मार्गदर्शन किया।
स्कूल निदेशक डॉ दिलीप सिंह यादव एवं प्राचार्या मोना पालीवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
न्यायिक अधिकारी सतीश चन्द्र गोदारा, अमित सहलोत, गणपत लाल विश्नोई, विवेक कुमार त्रिपाठी, मनीष कुमार वैष्णव, अंबिका सोलंकी, मुकेश चांवला, मनीष कुमार जोशी, विजय टांक, निकिता जैन, आलोक भारद्वाज, दिव्या शर्मा, आंकाक्षा मीणा, विनय डाबी ने विद्यालयों में पहुंच कर बच्चों को जागरूक किया।
