मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

वृद्धजनों के बीच सेवा और अपनत्व का संदेश, स्वयंसेवकों ने साझा किए जीवन के अनुभव

जैसलमेर। सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत मेरा युवा भारत जैसलमेर द्वारा आयोजित विभिन्न सेवा गतिविधियों के क्रम में वृद्धजन देखभाल अभियान

WAf𝕏TGin✉🖨
वृद्धजनों के बीच सेवा और अपनत्व का संदेश, स्वयंसेवकों ने साझा किए जीवन के अनुभव

जैसलमेर । सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत मेरा युवा भारत जैसलमेर द्वारा आयोजित विभिन्न सेवा गतिविधियों के क्रम में वृद्धजन देखभाल अभियान का आयोजन किया गया। सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें वृद्धजन देखभाल, स्वच्छता, प्लास्टिक मुक्त अभियान, पौधारोपण, रक्तदान शिविर एवं सामुदायिक स्थल स्वच्छता जैसी गतिविधियों को शामिल किया गया है।

वृद्धजन देखभाल अभियान के दौरान स्वयंसेवकों ने वृद्धजनों के साथ समय बिताकर उन्हें केवल सेवा ही नहीं, बल्कि समय, अपनापन और साथ देने का प्रयास किया। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने वृद्धजनों अनुभवों तथा संघर्षों को जाना।

अभियान में रिशिका, भरत, रोशनी, मुल्तानाराम, महेंद्र सिंह, फातिमा और अशोक सहित स्वयंसेवकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इसके साथ ही सभी ने मिलकर गीत गाए, जिससे वातावरण में अपनत्व और खुशी का माहौल बना।

बातचीत के दौरान स्वयंसेवकों ने वृद्धजनों की जीवन यात्राओं, पुरानी यादों, संघर्षों और व्यक्तिगत अनुभवों को सुना। कई कहानियों में जीवन की कठिनाइयां, अपनों से दूरी और बीते समय की यादें शामिल थीं।

स्वयंसेवकों ने उनकी बातों को ध्यानपूर्वक सुना और उनके साथ भावनात्मक रूप से जुड़ने का प्रयास किया।

इस अभियान का उद्देश्य केवल वृद्धजनों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि उनके बीच कुछ समय बिताकर उन्हें यह एहसास कराना भी रहा कि समाज में उनकी उपस्थिति और उनके जीवन के अनुभव महत्वपूर्ण हैं। स्वयंसेवकों ने बातचीत और सामूहिक गतिविधियों के माध्यम से उनके चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास किया।

वृद्धजन देखभाल अभियान ने सेवा के उस स्वरूप को सामने रखा, जिसमें किसी जरूरतमंद को वस्तु देने के साथ-साथ उसके साथ समय बिताना, उसकी बात सुनना और उसे सम्मान देना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। सेवा पखवाड़े के माध्यम से युवाओं की ऐसी भागीदारी समाज में संवेदनशीलता, सहयोग और पीढ़ियों के बीच संवाद को बढ़ावा देने की दिशा में एक सकारात्मक पहल के रूप में सामने आई।