मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 14 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

राष्ट्रपति भवन में अपनी कला का परचम लहराने वाले चित्रकार गणेशलाल गौड़ से मिलकर अभिभूत हुए डॉ. चंद्रप्रकाश चित्तौड़ा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शॉल एवं स्मृति चिह्न भेंटकर किया सम्मानित, डॉ. चंद्रप्रकाश चित्तौड़ा ने भी की कला की सराहना

WAf𝕏TGin✉🖨
राष्ट्रपति भवन में अपनी कला का परचम लहराने वाले चित्रकार गणेशलाल गौड़ से मिलकर अभिभूत हुए डॉ. चंद्रप्रकाश चित्तौड़ा

उदयपुर। शहर के पिचवाई चित्रकार गणेशलाल गौड़ एवं चित्रकार पुष्कर लोहार को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में आयोजित 15 दिवसीय आर्ट रेजिडेंसी में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा सम्मानित किया गया। दोनों कलाकारों ने विकसित भारत 2047 की थीम पर स्मार्ट सिटी की परिकल्पना को दर्शाती तीन पिचवाई पेंटिंग्स तैयार कीं, जिन्हें राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हॉल में स्थायी रूप से प्रदर्शित किया जाएगा।

इसी क्रम में बाल दिवस के अवसर पर गणेशलाल गौड़ की मुलाकात प्रसिद्ध कलाकार डॉ. चंद्रप्रकाश चित्तौड़ा से हुई। डॉ. चित्तौड़ा ने गौड़ द्वारा बनाई गई छह पिचवाई कलाकृतियों की सराहना की। साथ ही उन्होंने अपनी विशेष डायरी के बारे में जानकारी दी, जिसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए प्रस्तुत किया गया है।गणेशलाल गौड़ की इस उपलब्धि से उदयपुर की पारंपरिक पिचवाई कला को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली है।