मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

लम्बित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी

साप्ताहिक समीक्षा बैठक में जिला कलक्टर ने दिये निर्देश

मुख्य बिंदु
  • अमित यादव की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
  • बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति एवं लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
  • बैठक में संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों की विभागवार पेंडेंसी की समीक्षा की गई।
  • जिला कलक्टर ने अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने तथा संतुष्टि स्तर बढ़ाने के निर्देश दिए।
  • साथ ही हरियालो राजस्थान अभियान के तहत अब तक हुई प्रगति की समीक्षा की गई।
  • बैठक में बजट घोषणाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।
WAf𝕏TGin✉🖨
लम्बित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी

श्रीगंगानगर। जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति एवं लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।बैठक में संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों की विभागवार पेंडेंसी की समीक्षा की गई।

जिला कलक्टर ने अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने तथा संतुष्टि स्तर बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही हरियालो राजस्थान अभियान के तहत अब तक हुई प्रगति की समीक्षा की गई।बैठक में बजट घोषणाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।

जिला कलक्टर ने शहरी क्षेत्र में वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट एवं भूमि आवंटन की स्थिति की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

नगर परिषद द्वारा करवाये जा रहे सीवरेज कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई।कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान जिला कलक्टर ने फसल बीमा योजना की प्रगति की जानकारी ली तथा नियमित रूप से प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।

साथ ही जिले में खाद एवं बीज की उपलब्धता एवं वितरण की स्थिति का जायजा लिया गया।

उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़कों से संबंधित प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।बैठक में एग्रो फूड पार्क अनूपगढ़, किन्नू वैक्सीन ग्रेडिंग प्लांट, गाजर मंडी तथा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (किन्नू) से संबंधित कार्यों की प्रगति पर भी चर्चा की गई।

जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों को सभी कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए निर्धारित समयावधि में पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने दीपावली से पूर्व शहर में साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा सभी स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करवाने के निर्देश दिए।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक मरम्मत कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण करवाने के निर्देश दिए।बैठक में एडीएम प्रशासन श्री सुभाष कुमार, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अभिषेक जैन, डॉ. अजय सिंगला, श्री विजय कुमार, श्री वीरेंद्र पाल, श्री अरविंदर सिंह, डॉ. अरविंद मित्तल, डॉ. सतीश कुमार, श्रीमती प्रीति गर्ग, श्रीमती भावना बिश्नोई, श्रीमती सरोज, श्रीमती ममता बिश्नोई, श्रीमती शर्मिला, श्रीमती कविता सिहाग, सुश्री याशिका, श्री सुरेंद्र पूनिया, श्री मंगत सेतिया सहित अन्य उपस्थित रहे।