मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

मेडिकल उपकरणों की दुकानों पर विधिक माप विज्ञान विभाग की आकस्मिक जांच

उदयपुर। उपभोक्ता मामले विभाग मंत्री सुमित गोदारा के निर्देशानुसार विधिक माप विज्ञान विभाग द्वारा मेडिकल उपकरणों एवं संबंधित डिवाइस की

WAf𝕏TGin✉🖨
मेडिकल उपकरणों की दुकानों पर विधिक माप विज्ञान विभाग की आकस्मिक जांच

उदयपुर। उपभोक्ता मामले विभाग मंत्री सुमित गोदारा के निर्देशानुसार विधिक माप विज्ञान विभाग द्वारा मेडिकल उपकरणों एवं संबंधित डिवाइस की बिक्री में विधिक माप विज्ञान के प्रावधानों के अनुपालन को लेकर 7 अक्टूबर को उदयपुर शहर में आकस्मिक जांच अभियान चलाया गया।अभियान के तहत एस इण्डिया मेडिकल एंड सर्जीकल और भारत मेडिकल एंड सर्जीकल प्रोडक्ट्स का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान मेडिकल उपकरणों एवं संबंधित डिवाइस पर निर्धारित घोषणाओं, विक्रय मूल्य एवं अन्य आवश्यक विधिक माप विज्ञान संबंधी प्रावधानों की जांच की गई।जांच के दौरान सभी प्रतिष्ठानों पर विभागीय निर्देशों के अनुरूप व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।

निरीक्षण किए गए उत्पादों का विक्रय मूल्य निर्धारित अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) से अधिक नहीं पाया गया तथा मौके पर किसी प्रकार की अनियमितता नहीं मिली।विधिक माप विज्ञान अधिकारी श्री राकेश माहेश्वरी ने बताया कि उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा एवं बाजार में निर्धारित मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इस प्रकार की आकस्मिक जांच लगातार जारी रहेगी।

उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में भी मेडिकल उपकरणों एवं अन्य पैकबंद वस्तुओं की जांच की जाएगी तथा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।विभाग ने व्यापारियों से अपील की है कि वे मेडिकल उपकरणों सहित सभी पैकबंद वस्तुओं पर निर्धारित विधिक घोषणाओं, एवं अन्य अनिवार्य प्रावधानों का पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित करें।