मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

श्रीगंगानगर शहर में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु संयुक्त निरीक्षण दल की बैठक आयोजित

श्रीगंगानगर। जिला सड़क सुरक्षा समिति के निर्देशानुसार शहरी क्षेत्र में बंद किए जाने योग्य अवैध / अनावश्यक मिडियन कट, नियम विरुद्ध निर्मित

WAf𝕏TGin🖨
श्रीगंगानगर शहर में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु संयुक्त निरीक्षण दल की बैठक आयोजित

श्रीगंगानगर । जिला सड़क सुरक्षा समिति के निर्देशानुसार शहरी क्षेत्र में बंद किए जाने योग्य अवैध / अनावश्यक मिडियन कट, नियम विरुद्ध निर्मित स्पीड ब्रेकर के दुरस्तीकरण तथा अनावश्यक स्पीड ब्रेकर को हटाने के संबंध में गठित संयुक्त निरीक्षण दल की बैठक दिनांक 16 सितम्बर 2026 को प्रातः 11.00 बजे आयुक्त कक्ष, नगर परिषद श्रीगंगानगर में आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता आयुक्त नगर परिषद, श्रीगंगानगर एवं नोडल अधिकारी (शहरी क्षेत्र) मिल्ख राज चुघ द्वारा की गई। बैठक में नगर परिषद, नगर विकास न्यास, यातायात पुलिस, जिला परिवहन विभाग एवं संबंधित विभागों के अधिकारी/प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक में संयुक्त निरीक्षण दल द्वारा शहर के विभिन्न मार्गों एवं चौराहों पर सड़क सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक सुधार कार्यों पर चर्चा की गई। निरीक्षण दल द्वारा निम्न महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए गए :- 1. मीरा चौक से एस.एस.बी. रोड पर पीडब्ल्यूडी द्वारा निर्मित स्पीड ब्रेकरों का नियमानुसार निरीक्षण करवाकर आवश्यकतानुसार उनका पुनर्निर्माण/दुरस्तीकरण करवाया जाएगा।

2. अंध विद्यालय के सामने स्थित डिवाइडर कट को अस्थाई रूप से बंद कर सेक्टर-17 के सामने नवीन डिवाइडर कट बनाए जाने का सुझाव दिया गया।

3. जिला परिवहन अधिकारी कार्यालय के सामने डिवाइडर में नवीन कट रखते हुए पूर्व में निर्मित डिवाइडर को रिद्धि सिद्धि की तरफ लगभग 10 मीटर तक बढ़ाने का सुझाव दिया गया।

4. एनएच 62 पर होमलैंड सिटी के सामने तथा पदमपुर-सूरतगढ़ बाईपास पर राधा स्वामी डेरा के सामने सड़क के लेवल को सही करवाने के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग को आवश्यक कार्यवाही हेतु पत्र लिखे जाने का निर्णय लिया गया।

5. बैंक कॉलोनी मेन रोड पर स्थापित ऐसे स्पीड ब्रेकर, जिनकी आवश्यकता नहीं है, उन्हें हटवाने की कार्यवाही की जाएगी।

आयुक्त एवं नोडल अधिकारी मिल्ख राज चुघ ने कहा कि शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं सुरक्षित बनाने के लिए सड़क सुरक्षा से संबंधित आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के साथ करवाया जाएगा।

अनावश्यक अथवा नियम विरुद्ध बने डिवाइडर कट एवं स्पीड ब्रेकरों का नियमानुसार परीक्षण करवाकर आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही की जाएगी, ताकि आमजन को सुरक्षित एवं सुगम यातायात सुविधा उपलब्ध हो सके।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय से आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।