श्रीगंगानगर। जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव व जिला पुलिस अधीक्षक श्री हरिशंकर के नेतृत्व में जारी नशा मुक्त श्रीगंगानगर अभियान के जिले के समस्त राजकीय व निजी विद्यालयों में नशा मुक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अभियान के अंतर्गत हजारों छात्राओं ने अपने भाइयों की कलाई पर “नशा मुक्ति की राखी” बांधकर उनसे जीवनभर किसी भी प्रकार का नशा नहीं करने का संकल्प दिलाया।सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग श्री विक्रम ज्याणी ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत कई दिनों से जिले के विद्यालयों में इस पवित्र पर्व को मनाया जा रहा था।
भाई-बहन के इस पवित्र बंधन ने नशे के विरुद्ध एक सशक्त सामाजिक संदेश दिया कि परिवार का प्रेम ही युवाओं को नशे जैसी बुराई से दूर रखने की सबसे बड़ी शक्ति है।
इसलिये सम्पूर्ण श्रीगंगानगर जिले के राजकीय एवं निजी विद्यालयों में एक साथ यह अभिनव कार्यक्रम आयोजित किया गया।अभियान के दौरान हजारों बहनों ने अपने भाइयों को नशामुक्त जीवन की राखी बांधी तथा भाइयों ने नशा नहीं करने की शपथ ली।
कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी श्री अरविंदर सिंह के नेतृत्व में जिले के समस्त सीबीईओ, विद्यालय प्रधानाचार्यों, शिक्षकों एवं समस्त विद्यालय परिवार का सहयोग एवं सक्रिय सहभागिता रही।
