मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

विद्यार्थियों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

श्रीगंगानगर। नगरीय निकाय चुनाव 2026 के मध्य नजर रखते हुए मतदाताओं को जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्वीप गतिविधियों के तहत मंगलवार को

WAf𝕏TGin✉🖨
विद्यार्थियों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

श्रीगंगानगर । नगरीय निकाय चुनाव 2026 के मध्य नजर रखते हुए मतदाताओं को जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्वीप गतिविधियों के तहत मंगलवार को विद्यार्थियों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई।

रैली का उद्देश्य आमजन को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करना तथा लोकतंत्र के पर्व में अधिकाधिक भागीदारी के लिए प्रेरित करना रहा।रैली में सादुलशहर एसडीएम श्री संजय कुमार अग्रवाल, एसीबीईओ श्री राजेंद्र बिश्नोई, पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सादुलशहर के संस्था प्रधान श्री नवल कुमार मदान, ईएलसी प्रभारी श्री कृष्ण लाल, श्री मनीष कुमार व्याख्याता, श्री सुनील कुमार व्याख्याता, श्री विकास मीणा, नगर पालिका के कर्मचारीगण तथा अन्य गणमान्य नागरिकों की सहभागिता रही।विद्यार्थियों ने रैली के माध्यम से आमजन को निष्पक्ष, निर्भीक एवं जिम्मेदारीपूर्वक मतदान करने का संदेश दिया।

विद्यार्थियों ने विभिन्न नारों के माध्यम से मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने तथा लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान अधिकाधिक मतदान मजबूत लोकतंत्र’का संदेश दिया गया।