श्रीगंगानगर । जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव एवं पुलिस अधीक्षक हरीशंकर के नेतृत्व में जारी नशा मुक्त श्रीगंगानगर अभियान के तहत अरायण के राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से श्री विक्रम ज्याणी ने कहा कि नशा केवल शरीर को ही नहीं, बल्कि परिवार की खुशियों, माता-पिता की उम्मीदों और व्यक्ति के उज्ज्वल भविष्य को भी धीरे-धीरे खत्म कर देता है।
एक गलत आदत पूरे परिवार की मुस्कान छीन सकती है, जबकि एक सही निर्णय जीवन को नई दिशा और पहचान दे सकता है। विद्यार्थियों को यह संदेश दिया गया कि हर युवा अपने परिवार का सपना, समाज की आशा और राष्ट्र की शक्ति है।
यदि युवा नशे से दूर रहेंगे तो परिवार मजबूत होगा।
उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें तथा अपने मित्रों, परिवार और समाज को भी इस बुराई से बचाने का संकल्प लें।कार्यक्रम में ंश्री प्रवीण कुमार व श्री सहीराम ने नशा मुक्त भारत की शपथ दिलाते हुए कहा कि आप अपने जीवन में कभी भी किसी प्रकार के नशे का सेवन नहीं करेंगे तथा दूसरों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करेंगे।
आज का लिया गया एक सही संकल्प आने वाले कल की सबसे बड़ी सफलता बन सकता है।
