मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

पीएम श्री राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, भीलवाड़ा लखावली में वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम आयोजित

उदयपुर। पीएम श्री राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, भीलवाड़ा लखावली में पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण एवं विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों के

WAf𝕏TGin✉🖨
पीएम श्री राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, भीलवाड़ा लखावली में वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम आयोजित

उदयपुर । पीएम श्री राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, भीलवाड़ा लखावली में पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण एवं विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों के विकास के उद्देश्य से एक विशेष प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में लगभग 250 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे एवं वृक्ष लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नेशनल प्रेसिडेंट, कंज्यूमर राइट्स ऑर्गेनाइजेशन राजश्री गांधी, तथा अध्यक्ष, रोटरी युवा संगीता शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में भारतीय डाक विभाग के मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव उमेश निमावत सहित विद्यालय की प्रधानाध्यापिका प्रमिला पटेल, चंदा पालीवाल, संजीवनी निमावत, वर्षा पालीवाल, मोनिका सांखला, कल्पना जोशी, राजकुमारी पानेरी एवं अन्य विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों, अतिथियों एवं विद्यालय स्टाफ ने मिलकर विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए पौधों की देखभाल करने तथा प्रकृति को हरा-भरा बनाए रखने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना और उन्हें पर्यावरण संरक्षण के कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना रहा।मुख्य अतिथि राजश्री गांधी ने अपने प्रेरक संबोधन में पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं।

पेड़-पौधे न केवल हमें स्वच्छ वायु और स्वस्थ वातावरण प्रदान करते हैं, बल्कि भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की नींव भी रखते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को नैतिक शिक्षा, अनुशासन, अच्छे संस्कार तथा सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा दी।

उन्होंने कहा कि बच्चों में बचपन से ही प्रकृति के प्रति प्रेम, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना आवश्यक है।इस अवसर पर संगीता शर्मा एवं उमेश निमावत सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया।

उन्होंने अनुशासन, नैतिक मूल्यों, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सहभागिता तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं और विद्यार्थियों की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए।

अतिथियों ने कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान प्राप्त करना नहीं, बल्कि एक जिम्मेदार, संस्कारवान एवं संवेदनशील नागरिक बनना भी है।विद्यालय की प्रधानाध्यापिका प्रमिला पटेल एवं समस्त स्टाफ ने कार्यक्रम में सहभागिता निभाते हुए विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।

विद्यालय परिसर में आयोजित इस सामूहिक पौधारोपण कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में सहयोग, सेवा, प्रकृति प्रेम और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को प्रोत्साहित किया।