उदयपुर। सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, उदयपुर की ओर से शिल्पग्राम में ‘रन फॉर यूनिटी’ (एकता दौड़) का आयोजन किया गया।
पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र के निदेशक डॉ. अश्विन एम. दलवी ने बताया कि सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाने के क्रम में आयोजित इस दौड़ का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, अखंडता और आपसी सद्भाव का संदेश प्रसारित करना है।
एकता दौड़ के पश्चात शिल्पग्राम स्थित बंजारा मंच पर सरदार वल्लभाई पटेल की तस्वीर पर मार्ल्यापण किया गया। उसके बाद उपस्थित सभी प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में केन्द्र के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ-साथ शिल्पकारों और कलाकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
साथ ही इस दीपावली पटाखे नहीं चलाकर ग्रीन दिवाली मनाने हेतु सभी शिल्पकारों, कलाकारों एवं केन्द्र के सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों को शपथ भी दिलाई गई ताकि स्वच्छ हवा, अच्छे स्वास्थ्य और प्रदूषण मुक्त पर्यावरण सभी को मिल सके।
