उदयपुर। आर्य समाज हिरण मगरी द्वारा आयोजित छः वेद प्रचार समारोह शुक्रवार को श्रावणी उपाकर्म पर्व के आयोजन के साथ सम्पन्न हुआ।
उप मंत्री भूपेंद्र शर्मा ने बताया कि वैदिक काल से मनाए जाते रहे श्रावणी उपाकर्म पर्व पर यज्ञ के साथ यज्ञोपवीत धारण करने, स्वाध्याय एवं विद्यारंभ का संकल्प आचार्य योगेश भारद्वाज, कुलपति आर्ष विद्याकुलम बढ़ेड़ी मुजफ्फरनगर ने यजमानों को दिलवाया।
वैदिक मंत्रों के साथ यज्ञ इन्द्र प्रकाश वैदिक द्वारा सम्पन्न करवाया। रक्षाबंधन पर्व, प्रभु भक्ति और महर्षि दयानंद सरस्वती पर प्रेरक भजन पंडित इंद्रदेव पीयूष द्वारा प्रस्तुत किए गए।
विशिष्ट अतिथि वानप्रस्थी मुनि नरेंद्र आर्य रहे। स्वागत उद्बोधन आर्य समाज हिरण मगरी के प्रधान संजय शांडिल्य ने और धन्यवाद मंत्री वेद मित्र आर्य ने ज्ञापित किया।
सरला आर्या द्वारा शांति पाठ और जय घोष के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। मंच संचालन भूपेंद्र शर्मा ने किया।
वैदिक संस्कृति के संवर्धन हेतु आचार्य योगेश भारद्वाज, मुनि नरेंद्र आर्य, इन्द्र देव पीयूष, दीपक दांत्या, गोविन्द ओड और नूतन गर्ग का मेवाड़ी पाग, शॉल, गायत्री मंत्र पट्टिका और पत्रम पुष्पम भेंट कर अभिनंदन किया गया।
संरक्षक प्रो डॉ अमृत लाल तापड़िया और शारदा गुप्ता, उप प्रधान कृष्ण कुमार सोनी, कोषाध्यक्ष रमेश चन्द्र जायसवाल, योगाचार्य जिग्नेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में आर्यजनों ने समारोह में भाग लिया।
