उदयपुर | राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह डोटासरा के जन्मदिन को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा के नेतृत्व कांग्रेस मीडिया सेंटर रक्षाबंधन धानमंडी में युवाओं एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया ।
इस अवसर पर अशोक नगर गौशाला में गायों को रिचका खिलाया गया तथा आशीर्वाद नगर कच्ची बस्ती में बच्चों को फल, बिस्किट एवं स्टेशनरी वितरित की गई।
इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्री डोटासरा के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं। कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ “गोविंद सिंह डोटासरा जिंदाबाद” के नारे भी लगाए।
कार्यक्रम में अशोक राव, अजय मल्हन, कुलदीप चुण्डावत, प्रमोद कुमावत, प्रकाश चौधरी, मुकेश चौधरी, पिंटू ख़ान, मान सिंह बैरवा, कालूराम बलाई सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता एवं सदस्य उपस्थित रहे।
