मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

मासिक प्रौद्योगिकी व्याख्यानमाला एवं सम्मान समारोह आयोजित

उदयपुर। विज्ञान समिति, डॉ. डी.एस. कोठारी संस्थान एवं महावीर इंटरनेशनल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 21वीं मासिक प्रौद्योगिकी

उदयपुर। विज्ञान समिति, डॉ. डी. एस.

मुख्य बिंदु
  • कोठारी संस्थान एवं महावीर इंटरनेशनल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 21वीं मासिक प्रौद्योगिकी व्याख्यानमाला के अंतर्गत मंगलवार, 6 अक्टूबर को “व्यावसायिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा” विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया।
  • कार्यक्रम के मुख्य वक्ता इंजी.
  • अनुरुद्ध सिंह चुण्डावत, पूर्व ग्रुप जनरल मैनेजर, RSMM थे।
  • उन्होंने औद्योगिक सुरक्षा पर विस्तृत व्याख्यान देते हुए कहा कि किसी भी उद्योग के तीन प्रमुख घटक श्रमिक, यंत्र एवं पर्यावरण होते हैं।
  • औद्योगिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इन तीनों से संबंधित स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) निर्धारित किए जाने तथा उनका पूर्णतः पालन सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है।
  • उन्होंने कहा कि किसी दुर्घटना की स्थिति में उसके दुष्प्रभावों से निपटने के लिए आवश्यक आपातकालीन व्यवस्थाएं पूर्व से ही सुनिश्चित होनी चाहिए।
WAf𝕏TGin✉🖨
मासिक प्रौद्योगिकी व्याख्यानमाला एवं सम्मान समारोह आयोजित

उदयपुर। विज्ञान समिति, डॉ. डी.एस. कोठारी संस्थान एवं महावीर इंटरनेशनल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 21वीं मासिक प्रौद्योगिकी व्याख्यानमाला के अंतर्गत मंगलवार, 6 अक्टूबर को “व्यावसायिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा” विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता इंजी. अनुरुद्ध सिंह चुण्डावत, पूर्व ग्रुप जनरल मैनेजर, RSMM थे। उन्होंने औद्योगिक सुरक्षा पर विस्तृत व्याख्यान देते हुए कहा कि किसी भी उद्योग के तीन प्रमुख घटक श्रमिक, यंत्र एवं पर्यावरण होते हैं।

औद्योगिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इन तीनों से संबंधित स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) निर्धारित किए जाने तथा उनका पूर्णतः पालन सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि किसी दुर्घटना की स्थिति में उसके दुष्प्रभावों से निपटने के लिए आवश्यक आपातकालीन व्यवस्थाएं पूर्व से ही सुनिश्चित होनी चाहिए।

साथ ही, संबंधित उद्योग में लागू विभिन्न ISO मानकों का पूर्ण पालन किया जाना चाहिए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. के. एल. कोठारी ने की। विज्ञान समिति के अध्यक्ष डॉ. के. एल. तोतावत ने स्वागत उद्बोधन दिया। मुख्य वक्ता का परिचय डॉ. के. पी. तलेसरा ने प्रस्तुत किया। महावीर इंटरनेशनल के अध्यक्ष रवीन्द्र सुराणा मंचासीन रहे। आभार अभिव्यक्ति इंजी. एस. सी. के. वेद ने की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. डी.एस. कोठारी संस्थान के महासचिव इंजी. एम. पी. जैन ने किया।

विशेष उपलब्धि हेतु इनका हुआ सम्मान:- इस अवसर पर साइंटिफिक लोरियल संस्थान द्वारा डॉ. महीप भटनागर एवं डॉ. विमल शर्मा को उनके उत्कृष्ट अनुसंधान एवं प्रशासनिक सेवाओं के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड-2026 प्राप्त होने पर सम्मानित किया गया।

वहीं, विज्ञान समिति के कार्यकारी अध्यक्ष प्रकाश तातेड़ को आचार्य महाश्रमण जी के सान्निध्य में अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी द्वारा “अणुव्रत लेखक पुरस्कार-2026” प्रदान किए जाने की घोषणा होने पर समिति की ओर से सम्मानित किया गया।

राजकीय महात्मा गांधी सी.से. स्कूल, धानमंडी की किशोर वैज्ञानिक छात्रा वंशिका को भी उनके पुरस्कृत नवाचार के लिए सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर डॉ. आई. एल. जैन, डॉ. महीप भटनागर, डॉ. बी. एल. चावत, रेणु भण्डारी, इंजी. अविनाश भटनागर, मधु मित्तल, प्रकाश तातेड़, इंजी. अशोक जैन, इंजी. आर. के. खोखावत, महावीर इंटरनेशनल के महासचिव एस. सी. बड़ीवाल, उद्यम संस्थान से कैलाश रावल सहित तुलसी निकेतन स्कूल के 15 छात्र एवं दो अध्यापक सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।