श्रीगंगानगर। विश्व मानवाधिकार एसोसिएशन ने अपना पांचवां स्थापना दिवस सेवा और सामाजिक जागरूकता के संदेश के साथ मनाया। मोहनपुरा मार्ग पर स्थित विवेक आश्रम में रविवार को केक काटा गया और बच्चों को अल्पाहार दिया गया। कल सोमवार शाम को भगतसिंह चौक में यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। विशेष कर दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर रेणु अग्रवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला विंग, संस्थापक अध्यक्ष अनिल गौतम,डॉ. डीके जुनेजा प्रदेश उपाध्यक्ष, अमरसिंह जिलाध्यक्ष, गुरविंदरसिंह, सीमा जांगिड़, सुनीता अग्रवाल, गौरव, पुनीत, पवन, सरवन, पूनम एवं गीतांजलि आदि उपस्थित रहे।
रविवार को विवेक आश्रम में केक काटा गया और बच्चों को अल्पाहार दिया।
बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले वाहन चालकों को फूल देकर सम्मानपूर्वक हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित किया गया।अभियान के दौरान वाहन चालकों को समझाया गया कि हेलमेट केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपने जीवन और परिवार की सुरक्षा के लिए पहनना जरूरी है।
लोगों से दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनने की अपील की।अभियान में पुलिस की ओर से सब इंस्पेक्टर मालासिंह, सिपाही कृष्णकुमार, विनोदकुमार, अनिलकुमार आदि ने सहयोग प्रदान किया।
