मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

लायंस क्लब अशोका ने विद्यार्थियों को बाल कैंसर के प्रति किया जागरूक

नन्हें योद्धा’ अभियान के तहत आयोजित हुआ जागरूकता एवं संवादात्मक सत्र

मुख्य बिंदु
  • लायंस इंटरनेशनल सेवा सप्ताह के अंतर्गत लायंस क्लब अशोका द्वारा ‘चाइल्ड हूड – नन्हें योद्धा’ विषय पर बाल कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन आज प्रातः 9 बजे केंद्रीय विद्यालय, प्रताप नगर, उदयपुर में किया गया।
  • कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में कैंसर रोग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा इसके कारणों, बचाव और उपचार संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करना था।
  • क्लब के संस्थापक अध्यक्ष लायन मुकेश माधवानी ने बताया कि इस अवसर पर अनंता हॉस्पिटल के वरिष्ठ कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ.
  • देवेन्द्र जैन ने विद्यार्थियों को कैंसर रोग के कारणों, संभावित जोखिम कारकों, रोकथाम के उपायों एवं उपचार के विभिन्न पहलुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
  • उन्होंने विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया।
  • क्लब के उपाध्यक्ष श्रीचन्द खथूरिया ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान डॉ.
WAf𝕏TGin✉🖨
लायंस क्लब अशोका ने विद्यार्थियों को बाल कैंसर के प्रति किया जागरूक

उदयपुर। लायंस इंटरनेशनल सेवा सप्ताह के अंतर्गत लायंस क्लब अशोका द्वारा ‘चाइल्ड हूड – नन्हें योद्धा’ विषय पर बाल कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन आज प्रातः 9 बजे केंद्रीय विद्यालय, प्रताप नगर, उदयपुर में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में कैंसर रोग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा इसके कारणों, बचाव और उपचार संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करना था।

क्लब के संस्थापक अध्यक्ष लायन मुकेश माधवानी ने बताया कि इस अवसर पर अनंता हॉस्पिटल के वरिष्ठ कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. देवेन्द्र जैन ने विद्यार्थियों को कैंसर रोग के कारणों, संभावित जोखिम कारकों, रोकथाम के उपायों एवं उपचार के विभिन्न पहलुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया।

क्लब के उपाध्यक्ष श्रीचन्द खथूरिया ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान डॉ. देवेन्द्र जैन ने विद्यार्थियों को तंबाकू एवं शराब जैसे नशीले पदार्थों से दूर रहने, नियमित व्यायाम करने तथा जंक फूड से दूरी बनाए रखने की शपथ भी दिलाई। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहते हुए अपने परिवार एवं समाज में भी स्वास्थ्य संबंधी संदेश पहुंचाने का आह्वान किया।

क्लब अध्यक्ष लायन धरमवीर सिंह देवल ने बताया कि विद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 150 विद्यार्थी उपस्थित रहे। सत्र को संवादात्मक बनाते हुए विद्यार्थियों को कैंसर से संबंधित प्रश्न पूछने का अवसर दिया गया, जिनका डॉ. देवेन्द्र जैन ने सरल एवं सहज भाषा में उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया।

कार्यक्रम में क्लब की ओर से सचिव लायन समीर रोहिड़ा, कोषाध्यक्ष लायन मनीष जैन, लायन त्रिभुवन सिंह राव एवं लायन नीलेश डोडेजा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में केंद्रीय विद्यालय के वाइस प्रिंसिपल हसीब खान ने लायंस क्लब उदयपुर अशोका एवं डॉ. देवेन्द्र जैन का आभार व्यक्त करते हुए इस उपयोगी एवं संवादात्मक जागरूकता सत्र के आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।