मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

श्री वीरवाल जैन समाज सेवा संस्थान की ओर से नवनिर्वाचित महापौर पारस सिंघवी का किया सम्मान

उदयपुर। श्री वीरवाल जैन समाज सेवा संस्थान की ओर से नवनिर्वाचित महापौर पारस सिंघवी का नगर निगम परिसर में समाजबंधुओं की उपस्थिति में स्वागत

WAf𝕏TGin✉🖨
श्री वीरवाल जैन समाज सेवा संस्थान की ओर से नवनिर्वाचित महापौर पारस सिंघवी का किया सम्मान

उदयपुर। श्री वीरवाल जैन समाज सेवा संस्थान की ओर से नवनिर्वाचित महापौर पारस सिंघवी का नगर निगम परिसर में समाजबंधुओं की उपस्थिति में स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार वीरवाल ने महापौर पारस सिंघवी को नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए संस्थान द्वारा किए जा रहे विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं जनसेवा के कार्यों की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि संस्थान द्वारा उदयपुर में उच्च शिक्षा के लिए अन्य जिलों से आने वाले विद्यार्थियों को निःशुल्क आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

साथ ही भविष्य में कन्या छात्रावास निर्माण की भी योजना है, जिसके माध्यम से समाज की बालिकाओं को सुरक्षित एवं सुविधाजनक आवास उपलब्ध करवाकर उनकी उच्च शिक्षा को प्रोत्साहित किया जाएगा।

अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार वीरवाल ने कहा कि श्री वीरवाल जैन समाज सेवा संस्थान सामाजिक सेवा, शिक्षा एवं समाज के सर्वांगीण उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। आने वाले समय में संस्थान की गतिविधियों को और अधिक व्यापक बनाते हुए जरूरतमंद विद्यार्थियों एवं समाज के अन्य वर्गों के लिए विभिन्न सेवा कार्य किए जाएंगे।

महापौर ने संस्थान द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं शैक्षणिक कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज द्वारा शिक्षा एवं सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने सभी समाजबंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए उदयपुर के विकास तथा सामाजिक एवं जनसेवा से जुड़े कार्यों में हरसंभव सहयोग का विश्वास दिलाया।

इस अवसर पर संस्थान के मार्गदर्शक मंडल के दौलतराम दायमा, गोविंदराम चैहान, महामंत्री लक्ष्मीनारायण चैहान, राष्ट्रीय जैन कांफ्रेंस के पदाधिकारी लक्ष्मीलाल वीरवाल, कोषाध्यक्ष हितेश वीरवाल, उपाध्यक्ष डॉ. विष्णु बंशीवाल (जिलाध्यक्ष, राजस्थान आयुर्वेद चिकित्सक संघ, उदयपुर), रामसुख, तनसुख, अशोक वीरवाल, दिलखुश बंसीवाल, देवीलाल वीरवाल, राहुल वीरवाल, गीतेश, मनीष, अर्जुन बंसीवाल, अशोक वीरवाल, संजय वीरवाल, समाज की मातृशक्ति शारदा बंसीवाल, सूरज, जया वीरवाल सहित समाजज ने सिंघवी का उपरणा ओढा कर सम्मान किया।